पूरे 10 साल शासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर निकले हैं। जिसमें वह आज कोकराझार में रैली को संबोधित कर चुके हैं। इसके बाद वह अब गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान कोकराझार में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उनके निशाने पर असम में 15 साल तक राज्य करने वाले सीएम से लेकर देश में 10 साल तक राज्य करने वाले पीएम रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस की नीतियों को असम के पिछडे़पन के लिए जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि एक पार्टी जिसने यहां पर एक दो नही बल्कि पूरे 10 साल शासन किया।
पीएम भी यहीं से चुना
इतना ही नहीं सबसे खास बात तो यह है कि एक प्रधानमंत्री भी यहीं से चुना गया। वो 10 साल तक पीएम के रूप में देश की बागडोर भी संभाले रहे फिर भी आज असम इतना पीछे हैं। आज भी यहां पर आज की बेसिक जरूरतों के लिए लोग तरस रहे हैं। इसके साथ ही एक मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी के हाथों बागडोर रही। इस सबके बाद विकास न होना अपने आप में एक बड़ी बात है। यह तो जनता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। इस दौरान उन्होंने विरोधी पार्टी की इस बात पर भी खिचाईं कि जो 10 से 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए वो आज उनसे 10 से 15 महीने उन्न्ाति पर सवाल पूछते हैं। जबकि उनकी सरकार आज असम में विकास के लिए काम कर रही है।
डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा
inextlive from India News Desk
National News inextlive from India News Desk