कानपुर। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल 19 मई को शाही रीती-रीवाजों से शादी कर एक दूसरे के हो गए। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शाही शादी में 600 लोग बतौर गेस्ट विंडसर कासल के सेंट जॉर्ज चैपल पहुंचे।

Just Married: Introducing The Duke and Duchess of Sussex #RoyalWedding

A post shared by Kensington Palace (@kensingtonroyal) on May 19, 2018 at 6:07am PDT


- ब्रिटेन की महारानी एलीजाबेथ दृतीय के समय से ये चलन चला आ रहा है कि शाही परिवार में शादी करने वाले सभी जोडो़ को रॉयल ट्रेडीशन को ध्यान में रखना होगा। मेगन और हैरी ने भी शाही परिवार का ये ट्रेंड फॉलो किया।

- मेगन मर्केल और हैरी ने शादी के दौरान एक दूसरे के साथ अच्छे, बुरे, अमीरी, गरीबी, जन्म और मृत्यू हर तरह के समय में साथ देने की कसमें खाईं। दोनों ने शादी के दौरान एक दूसरे को चूमा और सभी रॉयल ट्रेडीशन फॉलो किए।

First kiss #RoyalWedding

A post shared by Kensington Palace (@kensingtonroyal) on May 19, 2018 at 6:09am PDT

- इस शाही शादी में गेस्ट के तौर पर विक्टोरिया बेखम, सर एल्टन जॉन, सेरेना विलियम्स, अमल क्लूनी और बॉलीवुड से प्रियंका चोपडा़ भी शामिल हुई थीं। इस शाही शादी में प्रियंका को शाही लुक में देख एक पल को लगेगा वो शाही परिवार का हिस्सा ही हैं।

- 36 साल की एक्ट्रेसि मेगन अपने से तीन साल छोटे 33 साल के हैरी से शादी कर 16वां शाही कपल बन गया 1863 से लेकर अब तक। हालांकि मेगन के पिता इस शादी में अपनी बीमारी के चलते शामिल न हो सके।


- शादी के बाद मेगन और हैरी ने शाही ट्रेडीशन को फॉलो करते हुए विंडसर शहर में घोडे़ पर एक साथ बैठ कर सैर की। अपनी शादी में मेगन ने सिंपल बूट कॉलर गाउन पहना था। वहीं प्रिंस हैरी ब्लैक कलर के ब्रिटिश शाही लुक में दिखे।


-
इस शाही शादी  को 600 क्लोज गेस्ट्स के अलावा 2640 आम लोगों ने भी लाइफ देखा। शहर में प्रिंस हैरी को मेगन के साथ घुड़ सवारी करते देखा। प्रिंस हैरी मेगन के हाथों को पकड़ कर चर्च के अंदर गए और सभी रीती-रीवाजों के दौरान उनका हाथ नहीं छोडा़।



मेगन मार्कल की शादी के मौके पर इंडिया से भेजी गईं मंगलसूत्र और चूडि़यां, प्रिंस हैरी के साथ देखें तस्वीरें

रॉयल वेडिंग: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी में बेहद अलग नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

 

 

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk