कानपुर (फीचर डेस्क)। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इंज पिंक के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वो फिल्म का प्रमोशन करने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गई थीं। यहां उनकी फिल्म का प्रीमियर भी रखा गया था जो काफी अच्छा रहा। अब प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मुंबई आ गई हैं।

स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

हाल ही में एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस काफी कूल लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का प्रिंटेड टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। साथ में उन्होंने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए हैं। इस पूरे गैटअप में प्रियंका काफी कॉन्फीडेंट और स्टाइलिश लग रही हैं।

Nick Jonas birthday: प्रियंका चोपड़ा अपने पति से करती हैं बेहद प्यार यकीन ना आये तो देखिए ये तस्वीरें

फरहान के साथ कर रही हैं स्क्रीन शेयर

बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सुरेश भी लीड रोल में नजर आएंगे। फरहान फिल्म में प्रियंका के पति का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, जबकि जायरा और रोहित उनके बच्चों का। इस फिल्म के साथ प्रियंका काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

features@inext.co.in

एक अवाॅर्ड फंक्शन में जब फैंस कैट को समझ बैठे प्रियंका, जानें फिर क्या हुआ

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk