कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल वेकेशन पर हैं। इन दिनों वो अपने परिवार से साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ट्रिप से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका के पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी बेटी मालती मैरी की क्यूटनेस ने तो मानों महफिल ही लूट ली। मालती की फोटोज सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

वेकेशन में मालती का फन
एक फोटो में मालती मैरी प्रियंका चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं। जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे है। वहीं अगली फोटो में मालती मैरी एक पर्स के साथ खेल रही है। जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही है। अब बात करें सबसे ज्यादा वायरल और प्यारी फोटो की तो वो फोटो है जिसमें मालती बाथ टप में पानी से खेल रही है। इस फोटो में मालती मैरी की क्यूटनेस सबका दिल जीत लिया।

priyanka chopra: फैमिली संग वेकेशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,मालती मैरी कर रही इंजॉय

मालती का ट्रेडिशनल लुक
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें मालती लाइट पर्पल कलर का लहंगा पहने नजर आ रही थी। पहली फोटो में मालती अपनी बेली बटन पर हाथ रखें हुए थी। वहीं दूसरी फोटो में वो पूजा के सामान से खेलती दिख रही थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk