मुंबई (पीटीआई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास से अलग होने की खबरों पर विराम लगा दिया है। प्रियंका ने अपने नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 'जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' की एक क्लिप शेयर की। सोमवार को प्रियंका ने सभी सोशल मीडिया हैंडल से अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया था। उनके इस कदम के बाद अटकलें लगाईं कि 39 वर्षीय एक्ट्रेस अमेरिकी गायक-गीतकार के साथ अलग हो रहे हैं, जिनसे 2018 में शादी की थी।

पोस्ट शेयर कर प्रियंका ने लगाया विराम
मंगलवार देर शाम इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शो से एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह निक (29) को रोस्ट करती नजर आ रही थीं। पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "मेरे पति और उनके भाइयों को रात के खाने के लिए एक अच्छा रोस्ट मिला। यही है जोनास होने का लाभ।' क्लिप में, "दिल धड़कने दो" स्टार दोनों की 10 साल की उम्र के अंतर पर मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कपल के बीच सबकुछ ठीक
प्रियंका ने कहा कि कपल एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाते हैं। निक ने उन्हें सोशल नेटवर्किंग एप टिकटॉक का उपयोग करने का तरीका दिखाया। वहीं खुद की तारीफ करते हुए पीसी बोले कि मैं निक को सिखाया कि एक सफल एक्टिंग करियर कैसा होता है।' खैर क्लिप में निक और जोनास फैमिली को लेकर प्रियंका ने काफी मजाक किया। मगर इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि प्रियंका औश्र निक के बीच सबकुछ ठीक है और तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

हाॅलीवुड फिल्म में आएंगी नजर
प्रियंका वर्तमान में अपनी बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म "द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स" की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 22 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कैरी-ऐनी मॉस, याह्या अब्दुल-मतीन II, जेसिका हेनविक और नील पैट्रिक हैरिस भी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk