Horoscope 2021 Capricorn - मकर राशिफल जनवरी 2021 : आपका घर, आपका साथी, आपकी चीजें महत्वपूर्ण होंगी। धन और वित्त सम्बन्धी मामलों में अच्छा समय है। छोटे मोटे दौरे, सम्पर्क तथा संचार भी महत्वपूर्ण हैं, कुल मिलाकर मिले जुले परिणामों का समय है। दृष्टिकोण में कुछ कठोरता का आभास होगा, जो आपको असहयोग तथा न झुकने को प्रेरित करेगा। नरम रूख अच्छे नतीजे लाएगा।

Horoscope 2021: नए साल में किस राशि का खुलेगा भाग्‍य, जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021

मकर राशिफल फरवरी 2021: आप निवेश को लेकर विचारशील रहेंगे। किसी शुभ कार्य के आरम्भ का समय अभी उचित नहीं है। बेचैनी, बाधाएं और परेशानी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों की स्थिति में, परिवार में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नये व्यक्ति के सहयोग से या शेयर सट्टे में आर्थिक लाभ, अपने बलबूते पर कार्य न करें तो बेहतर साबित होगा।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

मकर राशिफल मार्च 2021: स्वनिर्मित भूमि जायदाद के प्रकरणों में सुधार होगा। नये लाभदायी संबंध बनेंगे। अवसर का लाभ उठाएं। परिवार में सुख साधनों की वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति, प्रगति के नये अवसर इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। नये कार्य व व्यवसाय के लिए उत्सुक रहेंगे। लोभ से काम बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल अप्रैल 2021: नौकरी व्यापार में की गई यात्रा सफल होगी। वरिष्ठजनों से समझौता करना होगा। बदली हुयी परिस्थितियां अभी व्यस्तता बढ़ायेंगी। खान-पान में संयम बरतें। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पत्नी-बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील होंगे। दाम्पत्य सुखों में व्यवधान बने रहेंगे।

मकर राशिफल मई 2021: सम्बन्धों को कुछ ऐसी दिशा मिली है कि ये सुखानुभूति देने वाले हो गए हैं, कुल मिलाकर जीवन में सहजता बोध बना रहेगा। हर तरह के सम्बन्ध और भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। काम और घर की मांगे दबाव का रूप ले सकती हैं। अलबत्ता, दोनों ही सन्तोष भी प्रदान करेंगी। व्यापार में मुनाफा नए गठबन्धन, उपक्रम शुरू होने के आसार हैं।

मकर राशिफल जून 2021: अपने काम में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए आप हर सम्भव तरीके से संचार करेंगे और हर प्रकार के आवश्यक मीडिया का इस्तेमाल करने को प्रेरित होंगे। प्रियजनों और आत्मीय लोगां से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप जान गए हैं कि अर्जन की आपकी क्षमता का लोगों के साथ आपके सम्पर्कों से सीधा नाता है।

मकर राशिफल जुलाई 2021: पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दे तो अच्छा है।

मकर राशिफल अगस्‍त 2021: एक बार फिर आप हद से ज्यादा व्यस्त होंगे-कैरियर और घरेलू मोर्चे पर, लेकिन यह रुझान पूरे समय नहीं रहेगा। आप निजी सम्बन्धों/जुड़ाव पर ध्यान देंगे। अपने और परिवारजनों के लिए शॉपिंग, कपड़ो और आभूषणों, एक्सेसरीज, परफ्यूम आदि की खरीदारी करेंगे। मांगलिक कार्यां का भी योग है।

मकर राशिफल सितंबर 2021: अपना व्यापार या सरकारी नौकरी करने वालों के लिए विशेष शुभ समय है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार को नया रूप देनें में सफल होंगे। आपके कार्यक्षेत्र में किसी युवा व्यक्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके वित्तीय लेनदेन के मामलों में रूकावटें आयेंगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से आपका काम शुरू हो जायेगा।

मकर राशिफल अक्‍टूबर 2021: शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगे, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। अब आपको इस बात का वास्तविक अहसास हो जाएगा कि नैतिक मूल्यों तथा अभिप्रेरणा के लिहाज से अब आपको कैसे रहना चाहिए। आपके जीवन में सही आचार-व्यवहार का अभाव नहीं रहेगा। शुभ रंग बादामी एवं शुभ अंक 3 है।

मकर राशिफल नवंबर 2021: पिछले दिनों के लाभ अब और अधिक होंगे। आप दूसरे लोगों की संगत में स्वयं को सहज महसूस करेंगे और इसका आनन्द उठाएंगे। मौज-मस्ती, रोमांस का समय है। सावधानी बरतें। वित्तीय मामलों में सन्तुलन रखें। हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं और न ही जल्दबाजी में निवेश करें। काम और मजे के बीच सन्तुलन रखने वाला अच्छा समय है। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 2 है।

मकर राशिफल दिसंबर 2021: किसी पिछली देनदारी को चुकाना सम्भव होगा। काम में शिथिलता रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। आय की स्थिति उत्साहप्रद रहेगी। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं, पत्नी बच्चों के प्रति समर्पित रहेंगे, शिक्षा में प्रगति। शेयर तथा सट्टे में लगाया गया धन आज कुछ मात्रा में वापस प्राप्त होगा। शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 4 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk