कानपुर। Sandeep Aur Pinky Faraar poster out: फिल्म 'इश्कजादे' में डेब्यु करने वाली जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म का नाम है 'संदीप और पिंकी फरार'। फिल्म मे उनके लुक को बताने वाला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रेडेक्शन हाउस यशराज फिल्मस ने इन पोस्टर को रिलीज किया है।

नाम में ट्विस्ट

फिल्म में दोनों किरदारों के नाम में भी एक स्पेशल ट्विस्ट है। 'संदीप और पिंकी फरार' में जहां परिणीति चोपड़ा का नाम 'संदीप' है तो वहीं अर्जुन कपूर का नाम 'पिंकी' है। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने साथ दूसरे के लुक वाला पोस्टर भी साझा किया है और उस पर फनी कैप्शन भी दिए हैं। कमेंटस में पिंकी फरार क्रिमिनल है तो संदीप उसकी पार्टनर इन क्राइम के तौर पर मेंशन की गई है।

डेब्यु भी यशराज की फिल्म से किया

'संदीप और पिंकी फरार' को दिबांकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है और इसका यशराज फिल्म्स के बैनर में इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। खास बात ये है कि परिणीति और अर्जुन ने यशराज की ही फिल्म इशकजादे से डेब्यू किया था। वैसे ये जोड़ी पिछले दिनों फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में भी नजर आई थी पर वो थियेटर में कोई कमाल नहीं कर सकी थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk