डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Scorpio Yearly Horoscope 2024 Hindi- Vrishchik Varshik Rashifal 2024: वृश्चिक राशि : Scorpio Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह स्थितियाँ थोड़ी चुनौतिपूर्ण रहेगी। शनि की ढैय्या इस राशि पर चल रही है जिसके कारण मानसिक तनाव, घर में कलह एवं परिवारजनों को लेकर अनेक तरह की चिंता जातक पर दबाव बना सकती है। घरेलू समस्याओं को दूर करने के लिए जातक को सोच-समझकर कार्ययोजनाओं को बनाना होगा। तभी स्थितियँ पटरी पर आ सकती है।व्यवहारिक जीवन मे भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातो को लेकर तिल का ताड़ बनाने वाली स्थितियों से जातक गुजर सकता है। दैनिक जीवन में अव्यवस्था के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। पारिवारिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यो योजनाओं का भी विस्तार करने में चुनौतियाँ आ सकती है। महीने के उत्तरार्ध में चुनौतियाँ कम हो सकती है जिससे जातक को राहत मिल सकती है।

Scorpio Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह आर्थिक मामलों में स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। जिससे स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आने लगेंगी जिससे जातको को राहत मिल सकती है।इस माह मान सम्मान बनाए रखे नहीं तो जातक की आलोचना हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा आर्थिक स्थितियों का सुधार होगा। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो उन्नति का योग बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है जिससे जातक के कार्यों में की प्रशंसा हो सकती है। नौकरी आदि में उन्नति का योग बन सकती है। प्रेम-संबंधो में प्रगाढ़ता आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Scorpio Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। तब जाकर कार्य थोड़ा पटरी पर आ सकता है। आय भी कठिनाई से हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना है इसलिए सावधानी बनाए रखे धैर्य एवं विवेकशीलता से जातक स्थितयों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है यद्यपि चुनौतियाँ बड़ी रहेगी जिससे जातक तनावग्रस्त बना रह सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। अपनी बात-चीत की कला से अपने जीवन में आई परेशानियों को भी जातक कम कर सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहे सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। मांगलिक कार्यों में ख्रर्च बढ़ सकता है।

Scorpio Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह शुभ विचारों का उदय हो सकता है। जातक का मन धर्म-कर्म में लग सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। आर्थिक स्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी जातक का मन लग सकता है। सामाजिक कार्यो में भी जातक बढ़-चढ़कर जातक हिस्सा ले सकता है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक घर से भी दूर जा सकता है। संतान की भी चिंता जातक को तनाव दे सकती है। शत्रु पर विजय मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसाय में भी सफलता मिल सकती है।

Scorpio Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह स्थितियाँ थोड़ी मिली-जुली रहेगी। माँ के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान के कारण भी जातक की चिंता बढ़ सकती है जिससे जातक चुनौती महसूस कर सकता है।इस माह जातक धन-धन्य के माध्यम से उन्नति करेगा। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। वैवाहिक सुख कि स्थितियाँ बन सकती है। रोजी-रोजगार का भी सुख मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। साधुजनों की संगत मिल सकती है। जिससे जातक की धार्मिक उन्नति हो सकती है। जातक को राहत मिल सकती है। चुनौतियों को कम करने के लिए शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

Scorpio Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जुला रहैगा। भाई-बहेनो में भी तनाव की स्थिति बन सकती है जिससे पारिवारिक कलह का योग बन सकता है। जातक को दूरदृष्टि से कार्य करना होगा। तभी घरेलू स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। शरीर स्वास्थ्य रहेगा। मित्रो का भी सहयोग मिल सकता है। जमीन-जयदाद के कार्यों में प्रगति हो सकती है। नौकरी में उन्नति का योग बन सकता है। यात्रा का भी योग बन सकता है। ग्रहों के परिवर्तन के कारण कुछ घरेलू समस्या बढ़ सकती है। दूर-दराज की यात्रा का भी योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में लाभ की स्थिति बन सकती है। शुक्र का मंत्र करते रहेंष। इससे चुनौतियाँ कम हो सकती है।

Scorpio Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह संतान से सुख प्रप्ति का योग बन सकता है। परिवारिक सुख में थोड़ा व्यवघान की स्थिति है इसलिए सावधानी बनाए रखे। स्वास्थ्य पर भी चिंता बनी रह सकती है। निरर्थक वाद-विवाद से बचे नही तो मानसिक तनावों से बचना पड़ सकता है। घुमने-फिरने का भी योग बन सकता है। शासन सत्ता से भी परेशानी मिल सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियों में परिवर्तन होगा। और चुनौतियाँ कम हो सकती है।नौकरी आदि में भी स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगी। हर तरह की चुनौतियाँ कम होने लगेगी। व्यवसायिक दृष्टि से माह मिला-जुला रहेगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्कट में पूँजी निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

Scorpio Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह शत्रुओं से सावधानी बनायें रखें। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है जिसके कारण हानि होने का योग बन सकता है। इस माह जातक की क्षमता के अनुसार काम न मिलने से चुनौतियाँ बढ़ सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन महीने के उत्तरार्ध में स्थितियाँ अधिक अनुकूल होने लगेगी।जिससे जातक की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने लगेगी। दामपत्य जीवन में भी सुधार होने लगेगा। मित्रों का भी सहयोग बढ़ सकता है जिससे कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। धीरे-धीरे व्यापारिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। इसलिए बाजार से भी लाभपूर्ण स्थितियाँ बनने लगेगी। जिससे जातक को राहत मिल सकती है।

Scorpio Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह जातक के कारोबार में उन्नति का योग बन सकता है। कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनों का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। पति पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आ सकती है। शुभ फलों की प्राप्ति का योग बन सकता है। नौकरी आदि में भी स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संतुलन बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आर्थिक स्थितियों में सुधार हो सकता है। निर्माण कार्यों में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। सुखद यात्रा का योग बन सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। व्यापारिक स्थितियाँ अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Scorpio Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव अधिक रहेगा लेकिन यह शनि शुभ फलदायक हो सकता है। कारोबार एवं व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। मन में उठने वाली अशुभ विचार दूर हो सकते है। वाद-विवाद से बचें। नहीं तो अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी उदासीनता बढ़ सकता है। यात्रा में थोड़ी परेशानी का योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का भी विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक संतुलन बनाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक सफलता का भी योग है। जातक अपनी बात-चीत की कला से किसी बड़े प्रोजेक्ट को पाने में सफल हो सकता है। इस माह थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को अनुकूल बनाने एव पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को साधने में सफल हो सकता है।

Scorpio Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह जमीन-जायदाद के कार्यों से बडा लाभ मिल सकता है। जातक के सामने कई तरह की चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को साधने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस बीच मंगल थोड़ी कमजोर अवस्था में रहेगा। इसलिए साहस में थोड़ी कमी आ सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। नौकरी आदि में उन्नति का योग बन सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार आदि में अनुकूलता आ सकती है। यात्रा का भी प्रबल योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है।हनुमा जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है और परेशानियाँ दूर हो सकती है।

Scorpio Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह घर परिवार से जातक को सहयोग मिल सकता है। माता-पिता का भी स्नेह जातक को मिल सकता है। जातक की आर्थिक चुनौतियों में माता-पिता सहायक हो सकते है। प्रेम संबंधों में चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। दामपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध में आई चुनौतियाँ यदि जातक दूर करने में सफल हो गया तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगी और जातक भी राहत महसूस कर सकता है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति का योग है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का योग बन सकता है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। न्यायालय के मामले में भी लगभग अनुकूलता बनी रह सकती है। संतान आदि का सहयोग मिल सकता है। जीवन को सार्थक बनाने के लिए और चुनौतियों को कम करने के लिए किसी देवी की पूजा सहायक सिद्ध हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk