शादी के दो महीने बाद बिखर गया प्यार का आशियाना
डाक्टर कुणाल अरोड़ा और डाक्टर रुचि अरोड़ा एक ही प्रोफेशन में होने कारण अपनी शादी से बेहद खुश थे वे दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करने लगे थे। शादी के दो ही महीने हुए थे पर उन्हें लगता था जैसे जन्मों का साथ हो। वो एक दूसरे के बिना रहने की सोच भी नहीं सकते थे। पर उनके प्यार को ना जाने किसकी नजर लग गयी और दो महीने बाद 17 मई को डाक्टर कुणाल की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गयी। इस मौत से सारा परिवार स्तब्ध रह गया, पर उनकी पत्नी रुचि तो जैसे बिखर कर रह गयी। कुणाल के बिना जीना उसके लिए नामुमकिन हो गया। परिवार के सारे सदस्य अपना दर्द भूल कर उसे संभालने में लग गए।
सात दिन सात जन्म बन गए
रुचि को संभालने की हर कोशिश नाकाम हो रही थी। एक एक करके बमुश्किल सात दिन बीते पर उन सात दिनों को रुचि ने सात जन्म की तरह बिताया। वो हर पल अपने आसपास कुणाल को तलाशती क्योंकि उसे यकीन था कि वो उसे छोड़ कर दूर जा ही नहीं सकता। उसे कुणाल की मौजूदगी महसूस होती थी। शायद ये सच भी था क्योंकि रुचि ने उसे सच साबित किया।
आया था कुणाल का बुलावा
Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk