डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Taurus Yearly Horoscope 2024 Hindi- Vrishabha Varshik Rashifal 2024: वृष राशि : Taurus Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालो का समय लगभग अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधा सामान्य रहेगी। थोड़ा विवाद आदि के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में भी थोड़ी चुनौती रहेगी।बड़ी कठिनाई से व्यवसाय आदि को आगे बढ़ाने में जातक को सफलता मिल सकती है। पढ़ाई–लिखाई के प्रति भी उदासीनता का भाव बन सकता है।संतान के कारण भी थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको का समय मिला–जुला रहेगा। बाजार शेयर मार्कट में सोच-समझ कर पूँजी निवेश करें।

Taurus Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालें जातकों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आएंगी लेकिन उन चुनौतियो को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों की स्थिति अनुकूल हो सकती है। प्रमोशन आदि का भी योग बन सकता है। आर्थिक रूप से भी जातक स्थितियों को सफल कर सकता है। घर परिवार को भी लाभ हो सकता है। कार्य व्यापार में भी उन्नति का योग है। उघोग धंधो में भी सफलता मिल सकती है। छात्रों का भी पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है।

Taurus Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय उत्तम रहेगा । अन्न,धन का लाभ होगा। कर्मठता बढ़ेगी एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा मे प्रगति हो सकती है। विरोधी शांत होगे। किसी सरकारी परीक्षा का भी योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Taurus Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के कार्यो में सफलता मिल सकती है। जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिसा ले सकता है। स्वास्थ्य आदि अनुकूल हो सकता है। अर्थिक प्रगति का योग बन सकता है। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है जिससे जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है।जमीन जायजात के कार्यो मे प्रगति हो सकती है।व्यापार आदि में उन्नति का योग बन सकता है। थोड़े खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य आदि पर ध्यान बनाए रखें। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई–लिखाई में भी मन लग सकता है।किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का भी योग बन सकता है।

Taurus Horoscope May 2024 in Hindi: घरेलू कार्यों में उन्नति हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। संतान आदि के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित बाधायें दूर हो सकती है।ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है।व्यापार आदि की दृष्टि से स्थितियाँ मिली-जुली रहेगी। जातक कभी-कभी थोड़ा चिंताग्रस्त हो सकता है। कार्यों में भी थोड़ी जटिलता आ सकती है लेकिन स्थितियों को जातक संभालने में सफल हो सकता है।पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन कम लग सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है लेकिन उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाएगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Taurus Horoscope June 2024 in Hindi: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। विवाह आदि का योग बन सकता है। कल्याणकारी कार्यों में जातक का मन लगेगा। स्वास्थ्य उत्तम होगा। आर्थिक उन्नति का योग बन सकता है। महीने के उत्तरार्ध में ग्रहों के परिवर्तन से स्थितियाँ और अधिक अनुकूल होने लगेगी। जातक अपने कार्यों को उत्तम बनाने के लिए खूब प्रगति करेगा। आर्थिक स्थितियों को सुधारने में जातक सफल हो सकता है। कई महत्वपूर्ण समस्याओं को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

Taurus Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह जातक अपने कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करेगा। पारिवारिक सहयोग भी जातक को मिलेगा जिससे जातक हर कार्यों को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है यदि कोई न्यायालय से संबंधित विवाद होगा तो वह भी दूर हो सकता है। व्यवहारिक जीवन में अपने सरल व्यक्तित्व से जातक लोगों को आकर्षित करेगा। आर्थिक संतुलन को बनायें रखने के लिए जातक खूब प्रयास करेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेगा घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। व्यवसाय में भी वृद्धि का योग है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Taurus Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूलता आयेगी। दामपत्य जीवन में सुखी एवं खुशियों से भरा हुआ हो सकता है।संतानें भी उन्नति कर सकती है या संतानों से संतोषजनक समाचार मिल सकता है। जातक खूब परिश्रम करेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है।बात-चीत में थोड़ी उग्रता आने से थोड़ी विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है पढ़ाई-लिखाई के प्रति थोड़ा उदासीन का भाव बन सकता है। उद्योग व्यापार में अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में थोड़ा खर्च हो सकता है। जातक सूझ-बूझ से हर स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में बहुत सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो हानि की संभावना बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Taurus Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के घर परिवार में अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। घरेलू वातावरण सुखद बनेगा। मकान या वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में थोड़ी बहुत विघ्न बाधायें आ सकती है। जातक सोच-समझकर इसका निवारण करने में सफल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों को संतुलित बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। राजसत्ता या सरकारी कार्यों में लगे जातकों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्य सिद्धि का योग बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है।विरोधियों पर जातक विजय पाने में सफल हो सकता है। संतान संबंधित चिंता बढ़ सकती है। उद्योग-व्यापार में अधिक परिश्रम के बाद ही स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें।

Taurus Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव बढ़ सकता है। राजनीति में यदि जातक होगा तो थोड़े मतभेद बढ़ सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से नया पद या अधिकार प्राप्त करने में सफल हो सकता है। दैनिक जीवन में भी सुचारुता आ सकती है। निरर्थक वाद-विवाद से बचें। आर्थिक दृष्टि से स्थितियाँ मजबूत होगी। रोजी रोजगार की दिशा में अनुकूलता आ सकती है। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से स्थितियाँ मजबूत हो सकती है। अचानक बड़ी आय का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। रचनात्मक कार्यों में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। घूमने-फिरने एवं आनंनदित जीवन जीने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है।

Taurus Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल है। जमीन-जायजात एवं संपत्ति से संबंधित लाभ मिल सकता है। स्त्री सुख का भी योग है। संताने भी उन्नति करेगी। जातक अपनी दूरदृष्टि से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकता है। रचनात्मक कार्यों में जातक का मन लगेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है। आय के कई साधन बनाने में जातक सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों में भी जातको को सफलता मिल सकती है। बात-चीत से कार्यों को पटरी पर लाने से जातक आनंदित हो सकता है। संतान पक्ष की भी स्थिति अनुकूल रहेगी। संताने उन्नति करेगी। रोजी रोजगार की दिशा में स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगी। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है।

Taurus Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह जो कार्य अधूरे रह गये थे उसे पूरा करने में जातक सफल हो सकता है यद्पि स्थितियाँ मध्यम बनी रहेगी लेकिन हर कार्यों को व्यवस्थित करने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक संतुलन बनाने में जातक सफल हो सकता है। अत्यधिक परिश्रम के बाद सफल होने का योग बन सकता है। नौकरी की दिशा में उन्नति का योग बन सकता है। पढ़ाई-लिखाई में प्रगति हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थान में पढ़ने का योग बन सकता है। उद्योग-धंधों एवं व्यापार में सफलता मिल सकती है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk