आगरा(ब्यूरो)। ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी करने पर वर्ष 2021 में 50 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया था, इसके बाद वर्ष 2022 में 2.5 करोड़ , ये आंकड़े पिछले साल की उपेक्षा तीन गुना अधिक है। ट्रैफिक रूल्स को बे्रक करने पर इसी वर्ष अप्रैल में जुर्माना राशि में इजाफा किया गया था लेकिन इसका आगरा के लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जुर्माना राशि बढऩे के बाद अधिक वाहन चालकों ने ट्रैफिक रूल्स को ब्रेक किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोड पर वाहन लेकर निकले चालकों पर पैसे की कोई कमी नहीं है क्योंकि अगर, ऐसा होता तो चालान की जुर्माना राशि में कमी आती लेकिन यहां उल्टा इजाफा हुआ है।

वाहन चालक सबसे अधिक ब्रेक करते हैं ये रूल्स
ताजनगरी में वाहन चालक सबसे अधिक ट्रैफिक रूल्स जेब्रा लाइन क्रॉस कर तोड़ते हैं। रोजाना पचास हजार रुपए जुर्माना भरने वाले वाहन चालकों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों की संख्या दूसरे नंबर पर है। इसमें अधिकतर चालान टू व्हीकल पर पीछे बैठने वाले बिना हेलमेट के हैं। जबकि बिना डाक्यूमेंट के वाहन चलाने वाले वाहन सीज किए जाते हैं, जिनकी संख्या बहुत कम है। इसके रोड पर स्टंट करने वाले, तेज स्पीड में वाहन चलाने वालों के चालान कर जुर्माना वसूला गया है।


ट्रैफिक पुलिस ने किया अवेयर
ट्रैफिक रूल्स को समझाने और वाहन चालकों को अवेयर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं, हाल ही में रोड सेफ्टी के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया था। इसमें वाहन चालकों को अवेयर किया गया था, वहीं स्कूल और कॉलेजों में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक के नियम समझाए। इस दौरान एक महीने में ट्रैफिक पुलिस की ओर से तीन लाख रुपए जुर्माना वसूला गया था।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा वसूला जुर्माना
वर्ष 2021 में वसूला गया वाहन चालकों से जुर्माना
51 लाख रुपए
वर्ष 2022 में वसूला गया वाहन चालकों से जुर्माना
2 करोड़, 5 लाख रुपए
-रोड सेफ्टी मंथ में वसूला गया वाहन चालकों से जुर्माना
3,40000
-एक दिन में जुर्माना भर रहे आगरा के वाहन चालक
50,000


ट्रैफिक रूल्स को फॉलो कराने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, वहीं चालान कर जुर्माना भी वसूल किया जाता है। आगामी समय में शहर के उन चौराहों पर भी पुलिस रहेगी, जहां चौराहों पर यातायात पुलिस नहीं है, इससे निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी बढ़ाए जाएंगे।
अरुण चंद, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात