तूफान एक्सप्रेस रही निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी

आगरा। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। बुधवार को राजधानी-गतिमान सहित दो दर्जन ट्रेनें देरी से चली। तूफान एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार को कोहरे के कारण दृश्यता शून्य थी। इसका प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। दिल्ली से भोपाल जाने वाली शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटा व सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। शाम तक ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला जारी रहा। कड़ाके की सर्दी में स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सामान्य बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को हुई। कोहरे के चलते श्रीगंगानगर से हावड़ा को जाने वाली तूफान एक्सप्रेस (अप-डाउन) निरस्त रही।

ये ट्रेनें रही लेट

22867 हमसफर एक्सप्रेस - 3.47 घंटा

04136 वीरांगना एक्स। - 5.26 घंटा

12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्स। - 4.00 घंटा

12403 इलाहाबाद जेपी एक्स। - 7.17 घंटा

12192 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्स। - 4.03 घंटे

22109 एलटीटी निजामुद्दीन - 4.37 घंटे

12622 तमिलनाडु एक्स। - 01.16 घंटा

12002 भोपाल शताब्दी - 2.00 घंटा

22416 एपी एक्स। - 2.15 घंटा

12050 गतिमान एक्सप्रेस - 1.03 घंटा

12280 ताज एक्सप्रेस - 1.53 घंटा

22868 हमसफर एक्स। - 6.32 घंटा