avdesh.bhardwaj@inext.co.in

AGRA (27 Dec.): अब वोटर को अपने पोलिंग बूथ का रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उसे ये रास्ता वोटर स्लिप पर छपा हुआ मिलेगा। गूगल मैप से बना रास्ता वोटर स्लिप के पीछे छपा होगा। ये व्यवस्था आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में लागू होगी।

गूगल मैप बना होगा

यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार आयोग नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। वोटर पर्ची पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अलावा पर्ची पर गूगल मैप भी बना होगा। ये पर्ची ही वोटर को पोलिंग बूथ का रास्ता बताएगी। आयोग ने वोटर पर्ची के साइज को बढ़ाया जा रहा है इसमें साइज हॉफ ए-4 किया जाएगा। इसमें फोटो का साइज भी बढ़ेगा। ये पर्ची आयोग की गाइड की तरह काम करेगी। इस पर्ची पर बीएलओ का नाम और नंबर भी अंकित किया जाएगा। गूगल मैप लोगों को पोलिंग बूथ का रास्ता बताने में मद्द करेगा।