80 हैं कुल वार्डो की संख्या
27 वार्डो में हैं महिला पार्षद
06 महिला पार्षद ही दिखीं वार्ड में एक्टिव
दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट की स्टिंग में खुलासा, करीब 90 परसेंट महिला पार्षदों के वर्क को देख रहे रिलेटिव
प्रयागराज में कुल वार्ड की संख्या 80 है। महिला पार्षदों की संख्या 27 है। जबकि मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी व फुलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल व इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी है, पर दैनिक जागरण आई- नेक्स्ट की ओर से किये गये स्टिंग में महिला सशक्तीकरण की बात बेईमानी साबित हो रही है। सरकार की ओर से महिलाओं को समाज में अपना अलग स्थान बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उनके लिए नगर निगम में सीटें भी रिजर्व की गई हैं, लेकिन जनता की प्रतिनिधि के रूप में चुनी हुई करीब 90 परसेंट महिला पार्षदों का काम पूरी तरह से उनके पति, भाई या अन्य रिलेटिव के हाथ में है। वहीं नगर निगम की सूची में दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर महिला पार्षदों से काम तो छोडि़ये बात तक नहीं हो सकी।
वार्ड संख्या -14
कृष्णा नगर
पार्षद सविता केसरवानी
मो। नंबर- 9305729776
रिपोर्टर- हैलो पार्षद जी बात करनी है।
गणेश केसरवानी- बताइये क्या काम है।
रिपोर्टर- पार्षद जी नहीं हैं क्या
गणेश केसरवानी- मेरी पत्नी है, जो काम है बताइये हो जायेगा।
नोट- गणेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष भाजपा भी हैं।
वार्ड संख्या-42
भारद्वाजपुरम
पार्षद-स्नेहलता उपाध्याय
मो। नंबर- 9580001777
रिपोर्टर की ओर से कॉल की गई, कुछ देरे बाद बैक कॉल आती है।
रिपोर्टर- आप कौन बाले रहे हैं
मनोज कुमार उपाध्याय- मैं मनोज कुमार उपाध्याय पार्षद पति
रिपोर्टर- क्या पार्षद जी से बात हो सकती है
मनोज कुमार उपाध्याय- बताईये क्या काम है।
रिपोर्टर- मेरी गली में कई दिनों से सफाई नहीं हो रही है।
मनोज कुमार उपाध्याय- एड्रेस बताइये मैं आकर देख लेता हूं, पार्षद का पूरा काम मैं ही देखता हूं।
वार्ड संख्या- 46
वार्ड नाम- गोविंदपुर
पार्षद- नीलम
मो। नंबर- 8423444777
रिपोर्टर- पार्षद जी से बात हो जायेगी
मुन्ना शुक्ला- बोलिये मैं पार्षद जी का पति मुन्ना शुक्ला बोल रहा हूं
रिपोर्टर- पार्षद जी से डाक्यूमेंट में सिक्नेचर कराना हैं
मुन्ना शुक्ला- आ जाइये काम हो जायेगा
रिपोर्टर- क्या पार्षद जी से मुलाकात
हो जायेगी
मुन्ना शुक्ला- अभी तो नहीं होगी, पर वार्ड का वर्क मैं ही देखता हूं, आपके डाक्यूमेंट में सिक्नेचर हो जायेगा।
वार्ड संख्या- 49
दरियाबाद भाग 2
पार्षद , पूजा कक्कड़
मो। नंबर- 9125401666
रिपोर्टर- हैलो क्या ये पार्षद जी का नंबर है।
नीरज- हां ये पार्षद जी का ही नंबर है। बताइये क्या काम हैं।
रिपोर्टर- आप कौन
नीरज- मैं उनका भाई हूं। मैं ही पूरा काम देखता हूं।
रिपोर्टर- उनसे मुलाकात हो पायेगी
नीरज- काम बताइये, क्या करेंगे मुलाकात करके। मैं आपकी जो प्रॉब्लम है साल्व कर दूंगा।
वार्ड संख्या 56
बेनीगंज
पार्षद सरस्वती देवी
मो। नंबर- 9936724858
रिपोर्टर- पार्षद जी से काम था, आप कौन बोल रहे हैं।
राजेश- मैं उनका पति बोल रहा हूं। पूर्व पार्षद रह चुका हूं। वर्तमान में मेरी पत्नी सरस्वती देवी पार्षद हैं।
रिपोर्टर- पार्षद जी से मुलाकात करनी है। क्या उनसे बात हो सकती है।
राजेश- आप परेशान न हो, हमें बतायें, मैं ही उनका पूरा काम देखता हूं।
वार्ड संख्या 60
मुट्ठीगंज भाग-2
पार्षद रुचि गुप्ता
मो। नंबर- 9415289928
रिपोर्टर- हैलो ये नंबर रुचि गुप्ता पार्षद का है क्या
नीरज गुप्ता- हां ये रुचि गुप्ता का नंबर है, बताइये काम क्या है। मैं पूर्व पार्षद हूं। मैं ही पूरा काम देखता हूं।
कोई नॉट रीचेबल, किसी ने किया कॉल डिस्कनेक्ट
वार्ड संख्या- 2
राजापुर
निक्की कुमारी, पार्षद
मो। नंबर- 7459063262
नंबर नॉट रीचेबल, ट्रू कॉलर में जयेश पधेर नाम शो कर रहा है।
वार्ड संख्या-3
अशोक नगर
पार्षद- राधा देवी
मो। नंबर- 9721220202
कई बार कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ। टू्रू कॉलर में पवन का नाम शो कर रहा है।
वार्ड संख्या-7
चक रघुनाथ
पार्षद- सविता देवी
मो। नंबर- 9415026887
तीन बार कॉल किया गया, पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। ट्रॅ कॉलर में मुकेश पार्षद भाजपा का शो कर रहा है।
वार्ड संख्या 10
सादियाबाद
पार्षद रूपा देवी
मो। नंबर- 9415473026
विरेंद्र कुमार इलाहाबाद के नाम से ट्रू कॉलर में शो कर रहा है, मोबाइल अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
वार्ड संख्या- 28
चक निरातुल
पार्षद रोमा
मो। नंबर- 8400316510
अनिल भारतीय नाम से ट्रू कॉलर में नाम शो कर रहा है। कई बार कॉल करने पर फोन नहीं रिसीव हुआ।
वार्ड संख्या 31
नीम सराय
पार्षद अजरा
मो। नंबर- 9450127350
कई बार कॉल किया गया, पर फोन का कोई रिस्पांस नहीं मिला। ट्रू कॉलर में मोनिष सईद पार्षद का नाम शो कर रहा है।
वार्ड संख्या 41
न्याय मार्ग क्षेत्र
पार्षद लालती देवी
मो। नंबर- 9452715875
टू्र कॉलर में रामा यादव का नाम शो कर रहा है। कॉल करने पर फोन में इनकमिंग कॉल की सुविधा अस्थाई रूप से बंद करने की जानकारी दी जाती है।
वार्ड संख्या 64
गुरुतेज बहादुर नगर
शबनम बेगम
मो। नंबर- 8429366325
फोन करने पर ट्रू कॉलर में नफीस अनवर का नाम शो कर रहा है। इन कामिंग कॉल की सुविधा अवलेबल नहीं है। बात नहीं हो सकी।
वार्ड संख्या 65
बहादुरगंज
अरमीना बानो
मो। नंबर- 9305091960
मुस्तकीम नाम ट्रू कॉलर में शो कर रहा है, कई बार कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ।
वार्ड संख्या 68
सुल्तानपुर भावा
गौसिया समद, पार्षद
मो। नंबर- 9336668847
अबुल समद पार्षद के नाम से नंबर शो कर रहा है। कई बार ट्राई किया गया पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
वार्ड संख्या 39
पुरा पड़ाईन
शिवांगी मिश्रा
मो। नंबर- 9415645308
कॉल करने पर ट्रू कॉलर में विनय मिश्रा बीजेपी नाम शो कर रहा है। कई बार कॉल करने पर भी नहीं रिसीव हुआ कॉल।
पार्षद का सिम पहुंचा बागपत व फतेहपुर
वार्ड संख्या- 5
मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र
मीरा देवी पार्षद
मो। नंबर- 7505991010
रिपोर्टर की ओर से कॉल करने पर बागपत सुखबीर के नाम से ट्रू कॉलर में नाम शो होता है। कॉल रिसीव करने पर बताया जाता है कि उनको ये सिम एक साल पहले अलॉट हुआ है।
वार्ड संख्या 52
प्रयागघाट
पार्षद उर्मिला यादव
मो। नंबर- 9450479565
कॉल करने पर मुकेश नाम से ट्रू कॉलर में शो कर रहा है। उधर से कॉल रिसीव होता है। कहा जाता है कि मैं फतेहपुर से बोल रहा हूं, ये नंबर मुझे एक साल पहले अलॉट हुआ है।
ये महिला पार्षद हैं अपने एरिया में एक्टिव
रिपोर्टर से बातचीत में निम्न महिला पार्षदों ने अपने एरिया के विकास को लेकर सिलसिलेबार जानकारी दी और कहा कि वह अपने वार्ड के समस्त काम खुद देखती हैं, लोगों को अपने काम से पूरी तरह से संतुष्ट करने का प्रयास कर रही हैं।
वार्ड संख्या 16
मधवापुर
पार्षद सुनीता श्रीवास्वत
मो। नंबर- 9651639406
वार्ड संख्या 30
चकदोदी
पार्षद हसीन बेगम
मो। नंबर- 9559760188
वार्ड संख्या 59
चक भटाई
नीलम, पार्षद
मो। नंबर- 9415546309
वार्ड संख्या 58
मोहत्सिमगंज
कुसुमलता
मो। नंबर- 9415305349
वार्ड संख्या 50
नई बस्ती
किरण जायसवाल
मो। नंबर- 9415283939
वार्ड संख्या 51
दारागंज
अल्पना निषाद, पार्षद
मो। नंबर- 7355285884
नवनिवार्चित कार्यकारिणी सदस्य नहीं दिखी एक्टिव
वार्ड संख्या 17
फाफामऊ
पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य रिंकी यादव
मो। नंबर- 9721196215
रिपोर्टर की ओर से कॉल करने पर राम कुमार यादव का ट्रू कॉलर शो कर रहा है।
रिपोर्टर- हैलो पार्षद जी से बात हो सकती है
राम कुमार यादव- बताइये क्या काम है।
रिपोर्टर- नगर निगम कार्यकारिणी में निवार्चित हुई हैं, मेरी वार्ड के लिए गौरव की बात है। बात करा दीजिये बधाई तो दे दूं।
राम कुमार यादव- मैं आपकी बधाई बता दूंगा, काम बताइये क्या है।
रिपोर्टर- मैं पार्षद जी से मुलाकात करना चाहता था। एक डाक्यूमेंट के सिलिसिले में
राम कुमार यादव- मैं ही पूरा काम देखता हूं। घर पर आ जाइये मैं काम कर दूंगा।