शियाट्स में 11वें दीक्षांत समारोह राज्यपाल ने दिया सक्सेस मंत्र

ALLAHABAD: सपने वो नहीं होते जो सोते समय देखे जाते हैं। सपने तो वो होते हैं जो सोने नहीं देते। शियाट्स के 11वें कन्वोकेशन में चीफ गेस्ट व यूपी के गर्वनर राम नाईक ने स्टूडेंट्स को सफलता का कुछ ऐसा ही मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो बैठ जाता है या सो जाता है उसके सपने भी सो जाते हैं। जो खड़ा होकर चलने लगता है। उसके सपने भी साकार होने लगते हैं।

नौकरी देने वाला व्यवसाय करें

राम नाईक ने कृषि प्रौद्योगिकी को देश की उन्नति के लिए लाभप्रद बताया। कहा कि नई तकनीक के माध्यम से खेती की पैदावार में कई गुना इजाफा हो रहा है। इसका एग्जाम्पल धान की खेती है। वर्ष 1954 में हम गेहूं आयात करने की स्थिति में थे। लेकिन आज हम दूसरे देशों को गेहूं निर्यात करने का माद्दा रखते हैं। आज जब नौकरी के लिए मारामारी की स्थिति है तो हमें कोई ऐसा व्यवसाय करना चाहिए, जिससे हम दूसरों को नौकरी दे सकें।

महिलाओं ने हर मोर्चे पर सफल

उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि आज का दिन संकल्प का दिन है। मेहनत, कष्ट और ईमानदारी के जरिए ही हम दुनिया से स्पर्धा कर सकते हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेयर से कुलपति प्रो। आरबी लाल ने किया। इस मौके पर चांसलर डॉ। जेए ओलिवर एवं रजिस्ट्रार प्रो। राबिन एल प्रसाद भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने विवि की वार्षिक रिपोर्ट एवं कुलपति प्रो। आरबी लाल के सम्मान एवं योगदान पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

बांटे गये स्वर्ण व रजत पदक

दीक्षांत समारोह में कुल 223 स्वर्ण व रजत पदक, 172 पीएचडी की उपाधि, 1853 परास्नातक की उपाधि, 3345 स्नातक की उपाधि वितरित की गई। जिसमें विभिन्न देशों भूटान, अफगानिस्तान, लीबिया, नेपाल, इराक, नाइजीरिया आदि के छात्र-छात्राओं को भी डिग्री वितरित की गई।

सपा की उठापटक पर है नजर

राज्यपाल रामनाईक ने पत्रकारों से बातचीत भी की। सपा सरकार में चल रही सियासी उठापटक पर पूछे गए सवाल पर कहा कि इसपर राजभवन की पैनी नजर है। लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि हस्तक्षेप किया जाए। जरूरत पड़ी तो इसके बारे में आगे सोचा जाएगा।