प्रयागराज (ब्‍यूरो)। शहर में 25 दिसंबर से खेलो प्रयागराज महापौर कप 2023 प्रतियोगिता का शुभारंभ मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। इसी स्टेडियम में पांच जनवरी को इसका समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के बास्केट बॉल, कबड्डी, एथलेक्टिस, लॉन टेनिस, हैंडबॉल, रोइंग, हॉकी और खो-खो एवं वॉलीबाल सहित नौ गेम के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। शनिवार को पूरे आयोजन आयोजन की रूप रेखा पर शनिवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के द्वारा प्रकाश डाला।

प्रेस वार्ता में महापौर ने दी जानकारी
नगर निगम मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद जिले में छिपी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग के लिए एज की सीमा रेखा तय नहीं की गई। हमारा मकसद है कि जिले के उन युवाओं को आगे बढऩे का मंच दिया जाय जो किन्हीं कारणों से अच्छा खेलने के बावजूद पीछे रह गए हैं। कहा कि इस प्रतियोगिता में नगर निगम परिसीमन क्षेत्र में आने वाले नागरिक व स्कूल और कॉलेज भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस बल, रेलवे सहित अन्य विभागों की टीमें भी हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंने दावा किया अभी तक कुल 1500 खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पांच जनवरी को इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए आयोजन का समापन किया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अरविंद रॉयल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का टाइमटेबल व स्थल

25 दिसंबर से खेलो प्रयागराज महापौर कम 2023 प्रतियोगिता का शुभारंभ मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा।
बास्केट बॉल प्रतियोगिता 26 से 28 दिसंबर तक म्योहाल स्पोर्ट काम्प्लेक्स स्टेडियम में होगा।
कबड्डी प्रतियोगिता 27 से 28 दिसंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होगी।
ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन खेल गांव पब्लिक स्कूल झलवा में 27 से 28 दिसंबर तक होगी।
लॉन टेनिस प्रतियोगिता म्योहाल स्पोर्टस काम्पलेक्स में 28 से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी।
हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 30 से 31 दिसंबर तक हैंडबॉल मैदान अभिमन्यु शाखा पार्क नैनी में होगा।
जबकि रोइंग प्रतियोगिता 31 दिसंबर को गऊघाट यमुना नदी में आयोजित होगी।
हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 02 से 04 तक जनवरी 2024 केपी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित होगी।
इसी तरह खो-खो गेम प्रतियोगिता एमवी कान्वेंट स्कूल सुलेमसराय में 03 से 04 जनवरी तक चलेगी।
वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता भी 03 से 04 जनवरी 2024 तक म्योहाल स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में होगी।
प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण 05 जनवरी 2024 को शहर के मान मोहन मालवीय स्टेडियम में दो बजे किया जाएगा।
प्रतियोगिता के संयोजक अंतराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी आशीष कुमार द्विवेदी व अंरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आरएस वेदी होंगे।