प्रयागराज (ब्‍यूरो)। पुस्तक प्रेमियों के लिये बड़ी खबर है। अब उनके मनपंसद की तमाम किताबों पर पुस्तक मेले में 70 प्रतिशत की छूट प्रकाशकों द्वारा दी जा रही है। जिसका लाभ लेने के लिये दूसरे दिन ही पुस्तक प्रेमी भारी संख्या में पहुॅचे। ज्ञान कुंभ थीम पर आधारित एंग्लो बंगाली इंटर कालेज परिसर में चल रहे तृतीय प्रयागराज पुस्तक मेले में बच्चे, युवा, प्रतियोगी छात्र, बुजुर्ग एवं महिलाओं से सम्बन्धित तमाम पुस्तकें हैं। सबसे बड़ा ऑफर प्रयागराज के साहित्य भंडार प्रकाशन द्वारा दिया जा रहा है। इनके स्टाल पर लगभग 250 साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, वैज्ञानिकों की ढाई सौ ऐसी पुस्तकें हैं, जो मात्र 50 रूपये में ही उपलब्ध है।

बंच पर बड़ी छूट
अमर चित्र कथा के बुक स्टाल पर 50 प्रतिशत डिक्शनरी और 20 प्रतिशत कॉमिक्स की पुस्तकों पर छूट दी जा रही है। प्रयागराज के राजकमल प्रकाशन बुक स्टाल पर सजी सभी किताबों में 20 प्रतिशत की छूट उपलब्ध है। पुस्तक मेले में पहली बार आये मुम्बई के जय बुक स्टाल के जय बताते हैं कि उनके यहां सभी किताबों पर 30 से लेक 70 प्रतिशत तक कि छूट दी जा रही है। अंग्रेजी उपन्यास के प्रेमी पाठकों के लिये पदम बुक कम्पनी दिल्ली द्वारा विख्यात नावेल के स्टाल पर बड़ी संख्या में चर्चित उपन्यास उपलब्ध हैं। बुक स्टाल के प्रदीप ने बताया कि इनमें एक उपन्यास की कीमत 150 है, लेकिन पांच किताबें लेने पर 500 ही देना पड़ेगा। कुछ इसी तर्ज पर रायपुर के प्रकाशक एंगल बुक हाउस के स्टाल पर भी अंग्रेजी उपन्यास बड़ी छूट के साथ उपलब्ध हैं। स्टाल देख रहे प्रकाश ने बताया कि आपस में सहयोग कर पॉच प्रतियॉ खरीदी जाएं तो एक पुस्तक की कीमत 100 रूपये हैं। इस स्टाल पर हिंदी, ओलम्पियाड, मैपल क्लासिक की पुस्तकों में 20 प्रतिशत की छूट है।

लीक से हटकर किताबों की खोज
मेले में आयीं कल्याणी देवी की निर्मला पाण्डेय ने कहा कि वह पिछले साल भी आईं थी और धर्म से जुड़ी कुछ किताबें लेकर गयीं थी। इस बार भी वह कुछ उसी तरह की किताबें ढूंढ रहीं हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं शिल्पी सिंह ने कहा कि वह लीक से हटकर किताबें खोजती हैं। वहीं दूसरी ओर कई प्रकाशकों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रयागराज के लोगों में पुस्तके पढऩे का क्रेज है। हर तरह की पुस्तकें पुस्तक के प्रेमी खोज रहे हैं। मेले में पहुॅचने वालों के लिये फूड स्टाल भी लगाया गया है। जहां पर दर्शक स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी उठा रहे हैं। ्रपुस्तक मेले में रक्त संकल्प ब्लड डोनेशन प्लेज की ओर से पुस्तक प्रेमियों से यह अपील करती दिखाई पड़ती है कि लोगों को जीवन देने के लिये रक्तदान करें।