प्रयागराज (ब्‍यूरो)। सिविल लाइंस में हुक्काबार चल रहा था। पुलिस पहुंची तो हुक्का गुडग़ुड़ाए जा रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही हुक्का बार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी का दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हुक्का बरीर से छह हुक्का सेट, चिलम, तंबाकू, फ्लेवर और कई अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पुराना कटरा का रहने वाला इमरान रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहा था। इसकी जानकारी पर चौकी इंचार्ज जय अंबिका, अभयचंद टीम के साथ टॉप दैट रेस्टोरेंट पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो वहां पर हुक्का पीने के लिए लोग बैठे थे। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने हुक्का बार संचालक इमरान और अजय कुमार निवासी सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइंस को हिरासत में ले लिया।

बैरल हाउस में हो चुकी है कार्रवाई
सिविल लाइंस पुलिस कुछ दिनों पूर्व बैरल हाउस हुक्का बार में कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद सिविल लाइंस में हुक्का बार का धंधा चल रहा है।

जेल में रह चुका है इमरान
हुक्का बार संचालक इमरान जेल में रह चुका है। पुलिस के मुताबिक इमरान गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इमरान विशाखापत्तम में गिरफ्तार किया गया था। यहां आने के बाद वह रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहा था।

सिविल लाइंस में एक हुक्काबार में दबिश दी गई। दो लोगों को पकड़ा गया है् रेस्टोरेंट में अगर हुक्का बार चलाया जाएगा तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जल्द ही रेस्टोरेंट की जांच की जाएगी। अभी कई हुक्काबार चलने की सूचना है।
बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस