- वोटर बनने के लिए पात्र लोगों के पास सात दिन का मौका

BAREILLY:

आगामी विस चुनाव में एक लाख से अधिक नए वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। विस चुनाव वोटर लिस्ट में नये वोटर्स को जोड़े जाने का काम 15 नवंबर तक होना है। फिलहाल, सात नवंबर तक नये वोटर की संख्या 78,869 तक पहुंच गई है। ऐसे में चुनाव अधिकारियों को यह उम्मीद है कि यह संख्या एक लाख से ऊपर जा सकती हैं।

वोटर संख्या 30,27,137 है

पुराने वोटर लिस्ट के आधार पर जिले में वोटर की संख्या 30,27,137 है। वोटर्स बढ़ाने के लिए अवेयरनेस रैली के साथ स्पेशल कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं। 12 व 13 नवंबर को जिले के सभी पोलिंग बूथ पर कैंपेन आर्गनाइज्ड किए जाने हैं। वोटर लिस्ट से जुड़ने के लिए पात्र लोगों के पास मात्र सात दिन का समय बचा हुआ है। लास्ट डेट 31 अक्टूबर को ही खत्म हो चुका था, लेकिन सैकड़ों लोगों क छूट जाने की वजह से आयोग ने यह वोटर लिस्ट से जुड़ने की आखिरी डेट 15 नवंबर कर दी थी। सात नवंबर तक जहां जिले में 78,869 नए वोटर बढ़े हैं वहीं 29,190 वोटर के नाम कटे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। या फिर वह जिला छोड़ कर कही और शिफ्ट हो गये हैं।

- 78,869 नए वोटर जिले में बढे़।

- 29,190 वोटर के नाम लिस्ट से कटे।

- 13,706 के वोटर कार्ड में हुए करेक्शन।

- 9,111 के वोटर कार्ड में एड्रेस हुए चेंज।