बरेली (ब्यूरो)। सर्दी के मौसम में बहुत तरह की सब्जियां बाजार में मिलती हैं। सबके अपने-अपने फायदे होते हैं। इन सब में एक पालक भी शामिल है, जो अपने पौष्टिक गुणों के कारण सब्जियों में प्रमुख स्थान रखती है। यह आयरन का प्रमुख स्रोत है। यह ही कारण है कि डॉक्टर्स हों या न्यूट्रीशन्स अक्सर हमें भोजन में पालक को शामिल करने की सलाह देते हैं। जो लोग पालक का सेवन अधिक करते हैं, वो कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आजकल हर सब्जी की तरह पालक भी हर मौसम में आने लगी है, लेकिन सर्दी के मौसम में इस सब्जी की बात ही अलग है। अत: विशेषकर इस मौसम में पालक को हर हाल में हमें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

कहां से आई पालक
पालक अधिकतर सब को ही पसंद आती है। लोग अपने टेस्ट के हिसाब से इसे तरह-तरह के रूपों में बनाते हंै। यह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात भारत में पैदा की जाती है। विकीपीडिया के अनुसार पालक की उत्पति ईरान से हुई है। ईसा पूर्व के अभिलेख चीन में हैं, जिनसे ज्ञात होता है कि पालक नेपाल से चीन पहुंचा था। 12वीं शताब्दी में यह अफ्रीका होता हुआ अफ्रीका पहुंचा।

महिलाओं के लिए उपयोगी
लेडीज के लिए पालक का शाक बहुत ही फायदेमंद होता है। वूमेन को सौंदर्य में निखार के लिए पालक का सेवन करना अच्छा होता है। डाइटीशन डॉ। दीप्ति के अनुसार महिलाओं को तो भरपूर मात्रा में पालक खाना चाहिए। इसके खाने से रक्त शुद्ध होता है।

भांति-भांति के व्यंजन
पालक की सब्जी महिलाएं कई तरह से बनाती हैं। इसके अलावा और भी कई प्रकार के व्यंजन पालक से बनाए जाते हैं। जैसे पालक पनीर, पालक पकौड़ी, पालक का रायता, पालक के फुलके, पालक का शाक, पालक की भाजी, पालक की कचौड़ी आदि। पालक इन सब ही रूपों हम सब को बहुत स्वादिष्ट लगती है।

ये पाए जाते हैं विटामिन
पालक में बहुत सारे विटामिन्स और आयरन्स पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, खनिज, आयरन और भी बहुत सारे विटामिन्स होते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स में विटामिन के, विटामिन ए, बी और विटामिन सी होते हंै।

पालक खाने के लाभ
पालक को खाने से कई लाभ होते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसके अलावा पालक खाने से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। पालक का नियमित सेवन करने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

पथरी में न खाएं पालक
पालक फाइबर का अच्छा सोर्स है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। इसका अधिक सेवन पेट में दर्द और गैस की शिकायत पैदा कर सकता है। डॉक्टर्स के अनुसार अगर किसी की किडनी में स्टोन यानी पथरी है या पहले कभी पथरी रही है तो पालक नहीं खाना चाहिए। पालक का सेवन करने से आंखों के लिए काफी फायदा होता है। चिकित्सकों की मानें तो आंखों की लाइट कम हो जाती है। पालक का जूस पीने से आंखों की रोशनी सही रहती है क्योकि इसमें आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है।

पालक तो सब लोगों को खानी चाहिए क्योकि इसमें आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हंै। इसके खाने से बॉडी में काफी फायदे होते हंै।
डॉ। सुधांशु शर्मा

पालक एक एसी सब्जी है, जो हर कोई पसंद करता है। इसको आप कई तरह से सब्जी बनाने में यूज कर सकते है। यह आखों के लिए काफी अच्छी होती है।
शैली


पालक में प्र्रोटीन, खनिज और आयरन के साथ बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते हैं। पालक सब ही को खाना चाहिए। खासकर महिलाओं को पालक की सब्जी भरपूर मात्रा में लेनी चाहिए। यह उनके लिए बहुत लाभकारी होती है।
डॉ। दीप्ती शर्र्मा, डायटीशन

अब एक चुटकला
सर्दी में एक दामाद अपने ससुराल गया। वहां उसे पालक की पकौड़ी खाने को मिली। रात के भोजन में पालक पनीर खिलाया गया। उसके बाद सुबह में पालक के पराठे खिलाए गए। दोपहर में पालक के कोफ्ते खिलाए गए। जब रात हुई तो उसे पालक के पराठा और खीर खिलाई गई। सुबह में पालक की पूड़ी और रायता दिया गया। उसके बाद सासू मां ने पूछा कि दामाद जी दोपहर में क्या खाएंगे तो वह बोला कि सासू मां, ऐसा करिए कि वह पालक का खेत ही बता दीजिए, मैं खुद ही चर आऊंगा।