-सेक्स रैकेट चलाने वाले मोना किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में किया चालान

-सिटी के अलग-अलग हिस्सों में अक्सर मोना अपने साथी किन्नरों व कॉलग‌र्ल्स के साथ देखा जाता है

BAREILLY: मोना डार्लिग नाम तो सुना होगा। हो सकता है कि आपने ये नाम मशहूर विलेन अजीत की जुबान से फिल्म में सुना हो लेकिन पिछले कुछ वर्षो से बरेली में मोना डार्लिग का नाम मशहूर होता जा रहा है। मोना डार्लिग की वजह से शहर की शांति भंग हो रही है। यह मोना डार्लिग, मोना किन्नर है। जिस पर बरेली में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। सैटरडे को पुलिस ने मोना किन्नर को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।

मीरगंज से भी ऑपरेट किया रैकेट

मोना किन्नर सिटी में लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा है। उसके ग्रुप में किन्नर के साथ-साथ कई कॉल गर्ल भी जुड़ी हुई हैं। वह दिल्ली से लड़कियों की सप्लाई भी करता है। उसका पहले मेन अड्डा सैटेलाइट था और फिर उसने जंक्शन पर धंधा चालू कर दिया। वह ऑटो में भी चलता है और फिर ग्राहक फांसकर अपने स्थान पर ले जाता है। करीब 2 साल पहले बारादरी पुलिस ने उसे एनडीपीएस में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद वह मीरगंज एरिया में चला गया और वहां से धंधा ऑपरेट करने लगा और फिर से वह सिटी में आ गया।

कुछ दिनों पहले आया नाम

कुछ दिनों पहले इज्जतनगर में पकड़े गए सेक्स रैकेट में भी मोना का नाम आया था। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सैटरडे रात को पुलिस को सूचना मिली कि मोना किन्नर कलेक्ट्रेट के पास है और कुछ लोगों से झगड़ा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। या फिर यूं कहें कि पुलिस ने कोई सबूत न मिलने के कारण उसे सेक्स रैकेट चलाने की वजाय शांति भंग में गिरफ्तार किया।