- ट्रैफिक सर्वे के कैल्कुलेशन में पता चली प्रतिदिन गुजरने वाले व्हीकल्स की संख्या

- आईवीआरआई से 42, प्रेमनगर रोड से 60, सौ फुटा से गुजरते हैं 40 हजार व्हीकल्स

BAREILLY:

साइट सर्वे के बाद मंडे को सेतु निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आईवीआरआई फ्लाईओवर का ट्रैफिक लोड का आंकलन किया। इस दौरान 8 घंटे में करीब डेढ़ लाख व्हीकल्स गुजरे। दिन में हुए सर्वे के आधार पर अधिकारी 24 घंटे में तकरीबन 3 लाख से ज्यादा वाहन के ट्रैफिक लोड का कयास लगा रहे हैं।

रिपोर्ट पर बनेगी ड्राइंग

वाई शेप में बनाया जाने वाला आईवीआरआई फ्लाईओवर मौजूदा ट्रैफिक लोड से करीब 20 गुना ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। सर्वे में रिक्शा, साइकिल, ऑटो, टेम्पो, बस और फोर व्हीलर्स का रिकॉर्ड तैयार किया गया। जिसमें रिक्शा और साइकिल को छोड़कर करीब डेढ़ लाख व्हीकल्स गुजरे। हालांकि, लोडेड व्हीकल्स के वेट का आंकलन अभी नहीं किया गया है। बता दें कि वाहनों की संख्या के बाद अब उनका संभावित भार निकाला जाएगा। जिससे 20 गुना भार वहन करने की क्षमता वाले फ्लाईओवर का ड्राइंग तैयार किया जाएगा।

गुजरते हैं 3 लाख व्हीकल्स

मंडे सुबह 8 बजे से सेतु निगम के अधिकारियों ने ट्रैफिक लोड सर्वे शुरू कर दिया। एक टीम आईवीआरआई रोड, दूसरी सौ फुटा और तीसरी टीम ने प्रेमनगर रोड से गुजरने वाले ट्रैफिक का सर्वे किया। जिसमें आईवीआरआई रोड की ओर 8 घंटे तक किए गए सर्वे में 42 हजार व्हीकल्स, प्रेमनगर जाने वाली रोड पर 60 हजार और सौ फुटा रोड से गुजरने वाले व्हीकल्स की संख्या 40 हजार तक आंकी गई। जिसके आधार पर सर्वेयर्स ने 24 घंटे में करीब 3 लाख तक व्हीकल्स गुजरने का अंदेशा जता रहे हैं। सर्वे में मौजूद सेतु निगम के स्टोर मुंशी ने बताया कि दिन में नो इंट्री होने से हेवी व्हीकल्स की संख्या नहीं पता चल सकी है। सुबह से शाम तक का डाटा में हेवी व्हीकल्स नहीं है। इनकी संख्या देर रात नो इंट्री खुल जाने के बाद कल्कुलेट की जाएगी। यह रिपोर्ट थर्सडे को गाजियाबाद स्थित सेतु निगम मुख्यालय भेजी जाएगी।

सुबह से शाम तक करीब डेढ़ लाख लाइट व्हीकल्स आईवीआरआई से गुजरते हैं। देर रात गुजरने वाले हेवी व्हीकल्स की संख्या पता की जा रही है। रिकॉर्ड मेनटेन होने के बाद उसे मुख्यालय भेज दिया जाएगा।

बीके सेन, उपप्रबंधक परियोजना, सेतु निगम