- एनईआर और एनआर के बीच एक वर्ष से लटका पड़ा था फुट ओवरब्रिज का कार्य

BAREILLY:

बरेली जंक्शन का नॉर्दर्न रेलवे और नॉर्दर्न इस्टर्न रेलवे के बीच फंसे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सैटरडे से दोबारा शुरू हो गया। एक वीक में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद फुट ओवरब्रिज को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। जीआरपी की तरफ बने फुट ओवरब्रिज का निर्माण दोनों डिवीजन की लड़ाई में पिछले एक वर्ष से लटका पड़ा था। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्रियों की इन्ही परेशानी को देखते हुए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने 'एनईआर वर्सेज एनआर में फंसा ब्रिज' शीर्षक से 14 मई को एक खबर पब्लिक की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए रेलवे के अधिकारियों ने अधूरे पड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।

फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू

फुट ओवरब्रिज को बनवाने का काम एनईआर इज्जतनगर डिवीजन करवा रहा है। सेटेलाइट के रहने वाले ठेकेदार परमानंद आडवानी को फुट ओवरब्रिज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैटरडे को काम शुरू भी हो गया। अधिकारियों ने बताया की बीच में त्योहार नहीं होता तो 4 दिन में फुट ओवरब्रिज बन कर तैयार हो जाता। फेस्टिवल की वजह से एक वीक का समय लगेगा। जिसके बाद पब्लिक और यात्रियों के लिए यह ब्रिज खोल दिया जाएगा। प्लेटफार्म नम्बर 1 और 6 की तरफ से बन कर तैयार फुट ओवरब्रिज के बीच का करीब 11 मीटर हिस्सा बनना है। जो कि एनईआर और एनआर की वजह से फंसा था।

दोनों एक-दूसरे पर थोप रहे थे जिम्मेदारी

एनईआर की नए प्लेटफार्म संख्या 5 व 6 का काम करीब एक वर्ष पहले शुरू हुआ था। इसी दौरान जीआरपी की तरफ जो कि एनआर के हिस्से में आता है बने फुट ओवर ब्रिज को भी तोड़ दिया गया। ताकि, ब्रिज की ऊंचाई, चौड़ाई और लम्बाई बढ़ाई जा सके। एनईआर (सुभाषनगर की तरफ) और जीआरपी की ओर से एनआर (जीआरपी) की तरफ दोनों ही साइड से फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया। दोनों तरफ से ब्रिज बन कर जब प्लेटफार्म नम्बर 5 के पास पहुंचा तो निर्माण कार्य रुक गया। दोनों एक-दूसरे को कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी थोपने लग गये। कोई यह कहने को तैयार नहीं था कि बीच का बचा हिस्सा उनका अंडर में आता है। लिहाजा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बीच में ही लटक गया।

यात्रियों की जान जोखिम में थी

इन दोनों की लड़ाई में यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई थी। प्लेटफार्म नम्बर 1,2, 3 और 4 से जंक्शन के पीछे वाले गेट की तरफ जाने के लिए लाइनों को क्रॉस करके जाना पड़ता था। वहीं कई यात्री अधूरे पड़े फुट ओवर ब्रिज के सहारे किसी तरह निकलते हैं। या फिर उन्हें टिकट रिजर्वेशन की तरफ से बने फुट ओवर ब्रिज पर आना पड़ता है। इसके लिए यात्रियों को काफी घूमना पड़ता था। लगेज साथ होने के कारण काफी प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ी थी। लेकिन अब जल्द ही फुट ओवरब्रिज की समस्या दूर होगी।

बरेली जंक्शन पर अधूरा पड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। एक वीक में काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद फुट ओवरब्रिज को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।

राजेंद्र सिंह, पीआरओ, एनईआर, इज्जतनगर डिवीजन।