- रोजेदार अल्लाह की रहमतें पाने के लिए तैयार

BAREILLY: अल्लाह की इबादत और बंदगी का सबसे मुकद्दस महीना संडे को चांद के दीदार के साथ शुरू हो गया। अगले एक महीने तक अकीदतमंद अल्लाह की रहमतें पान के लिए भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखेंगे। सिटी में रमजान की सभी तैयारियों जोश-ओ-खरोश के साथ पहले से ही शुरू हो गई थीं। रमजान के मौके पर सिटी के सभी मस्जिदों में सफाई सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है।

रोजा लाता है पाकीजगी

रमजान में रोजेदारों को कुछ बातों का ख्याल रखना होता है। रोजा सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है। रोजे में कोई गलत बात कहने, सोचने, देखने, बोलने और सुनने पर पाबंदी है। रमजान में रोजेदारों को किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। रमजान रोजेदारों में पाकीजगी लाने के लिए होता है। संडे को चांद का दीदार होने के बाद रात 9 बजे पहली तरावीह हुई और मंडे को पहला रोजा होगा।