यूपी में बहुमत की सरकार का दावा, कहा रिजल्ट से पहले गठबंधन ने किया सरेंडर

BAREILLY:

यूपी विस चुनाव समेत 5 राज्यों के रिजल्ट आने से पहले ही भाजपा में ंउम्मीद की लहर दौड़ गई है। थर्सडे शाम 6 बजे से शुरू हुए एग्जिट पोल्स के नतीजों को देख भाजपा ने यूपी में 15 साल बाद कमल खिलने का दावा कर दिया है। एग्जिट पोल्स के नतीजों पर भाजपाई उत्साहित है। बरेली भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर ने एग्जिट पोल्स में खासकर चाणक्य सर्वे के नतीजों को पार्टी के मिशन 300 के करीब देखकर खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर है। बरेली में सभी 9 सीटें भाजपा की झोली में आ रही हैं। सीएम अखिलेश यादव के बसपा से गठबंधन करने के बयान पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनावी रिजल्ट आने से पहले ही विरोधियों ने सरेंडर कर हार मान ली है।

----------------------

सपा में मची खलबली

एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सपा में भी खलबली मच गई है। बरेली के नेता भी सोच में पड़ गए हैं कि यहां के हालात क्या होने वाले हैं। हालांकि खुलकर कोई अभी बोलने को तैयार नहीं है और अपनी जीत के ही दावे कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का कहना है कि बिहार और दिल्ली में एग्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह से बदल गए थे। विधानसभा चुनाव 2012 में भी एग्जिट पोल सपा के खिलाफ था लेकिन सरकार उनकी ही बनी थी। इस बार भी एग्जिट पोल के नतीजे बदलेंगे और सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।