गोरखपुर (ब्यूरो)। सिटी में जहां 110, वहीं रूरल एरिया में 40 डेंगू के केसेज हो चुके हैं। जिला अस्पताल में हुई जांच में सात साल के एक मासूम समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में डेंगू के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए तेज बुखार की शिकायत लेकर जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे पेशेंट्स में लक्षण दिखने पर डॉक्टर्स ने डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजे थे। पुलिस लाइन का सात वर्षीय बच्चा, शेषपुर की 52 वर्षीय महिला, अलीनगर की 34 वर्षीय महिला, गोरखनाथ के 50 वर्षीय व्यक्ति, कूड़ाघाट का 24 वर्षीय युवक, माया बाजार का 39 वर्षीय व्यक्ति, जाफरा बाजार की 33 वर्षीय महिला, भरपुरवा के 21 वर्षीय युवक, छोटेकाजीपुर के 69 वर्षीय बुजुर्ग और धर्मशाला बाजार के 44 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक सिटी में 110 केसेज और ग्रामीण एरिया में 40 केस मिल चुके हैं।

1281 सोर्स रिडक्शन

39998 अब तक सोर्स रिडक्शन

7081 रैपिड किट से जांच

3099 एलाइजा जांच

10180 कुल डेंगू जांच

150 अब तक डेंगू की पुष्टि

पुर्दिलपुर, निजामपुर, बक्शीपुर में सर्वे, दो को नोटिस

शुक्रवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम लार्वा नष्ट करने के अभियान में लगी रही। सिटी के पुर्दिलपुर, निजामपुर, बक्शीपुर, रे। कॉलोनी में लार्वा सर्वे और रिडक्शन कार्य हुआ। इस दौरान 135 घरों की जांच हुई। इसमें दो घरों के आठ कंटेनर में लार्वा मिला। सभी घरों को नोटिस दी गई है। कुल 1281 कंटेनर चेक किए गए। इस क्षेत्र में फाइलेरिया निरीक्षक आशीष सिंह, अभय कुमार वर्मा, मलेरिया निरीक्षक प्रतिभा निशि और दो डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर की ड्यूटी लगाई गई है।

हेल्थ डिपार्टमेंट के ब्रीडर चेकर की टीम नियमित रूप से डेंगू लार्वा सर्वे कार्य घर-घर जाकर किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से एंटीलार्बल का छिड़काव एवं फागिंग किया जा रहा है। सर्वे के दौरान लोगों को डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

अंगद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी