- कोरोना संक्रमण का शिकार सोनबरसा निवासी एक बुजुर्ग की मौत

- रविवार को गोरखपुर में मिले कोरोना संक्रमण के 282 नए केस

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जांच के साथ ही बढ़ी हुई है। रविवार को भी जिले में 282 संक्रमित पाए गए। इसमें शाहपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 110 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहरी इलाके में बाकी सभी जगहों पर आंकड़े 10 से कम ही हैं। इन 282 नए केस के साथ गोरखपुर में अब संक्रमितों का आंकड़ा नौ हजार की संख्या को पार कर गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हुई है। वह सोनबरसा का रहना वाला था। इस मौत के साथ जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 131 पहुंच गई है।

336 हुए स्वस्थ

गोरखपुर में जिस तरह से आंकड़े बढ़ रहे हैं, उसी के हिसाब से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को भी 336 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी। इसमें होम आइसोलेशन में रहने वालों के साथ ही हॉस्पिटल्स में एडमिशन पेशेंट्स शामिल हैं। अब तक गोरखपुर जिले में 6186 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। गोरखपुर में ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो अब तक 9111 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

स्वस्थ हुए - 6186

एक्टिव केस - 2794

मौत - 131

कुल केस - 9111

कहां मिले कितने संक्रमित

शाहपुर - 110

कैंट - 9

चिलुआताल - 2

गोरखनाथ - 4

गुलरिहा - 3

कोतवाली - 8

राजघाट - 6

तिवारीपुर - 2

ग्रामीण इलाके में मिले केस

बांसगांव - 9

बड़हलगंज - 6

भटहट - 9

ब्रह्मपुर - 4

कैंपियरगंज - 8

चरगावां - 11

गगहा - 8

कौड़ीराम - 7

खजनी - 6

खोराबार - 19

पाली - 2

पिपराइच - 11

पिपरौली - 4

सहजनवां - 4

सरदारनगर - 8

उरुवा - 6

अन्य - 23