गोरखपुर (ब्यूरो)। गबन करने में वह भी किसी से पीछे नहीं हैं। ऐसे में इसकी वजह तलाशने के लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने ट्विटर पर सर्वे किया। इसमें लोगों ने जहां अफसरों की अनदेखी और मिलीभगत को जिम्मेदार बताया है। वहीं कहीं न कहीं इस मामले में पब्लिक का मौन समर्थन भी उतना ही जिम्मेदार है, जिसकी वजह से भ्रष्टतंत्र फल-फूल रहा है और लगातार इसकी जड़ें मजबूत होती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर हुए सर्वे मेें 60 से ज्यादा लोगों ने पार्टिसिपेट किया। पब्लिक की नजर में सर्वाधिक करप्शन पुलिस डिपार्टमेंट में है।

भ्रष्टाचार में आरटीओ सेकेंड

भ्रष्टाचार की बात की जाए तो इस मामले में अब भी गोरखपुर पुलिस नंबर वन पर है। सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों का मानना है कि जिले की पुलिस सभी विभागों में सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। लोगों का मानना है कि आरटीओ, रजिस्ट्री, नगर निगम और पुलिस में सबसे पहला नंबर पुलिस का है। इसके बाद आरटीओ का नंबर है, जहां भी भ्रष्टाचार चरम पर है। रजिस्ट्री और नगर निगम भी इससे अछूता नहीं है और वहां भी करप्शन जोरों पर है।

सम्पत्ति जब्त कर हो सकता है कंट्रोल

सर्वे में पूछे गए सवाल में लोगों ने बताया कि यूं तो करप्शन को कई तरह से खत्म किया जा सकता है, लेकिन इसमें सख्त एक्शन लेने के साथ ही कार्रवाई करने से ही बात बनेगी। लोगों का मानना है कि जेल भेजने के साथ ही आरोपियों की सम्पत्ति जब्त कर इनको बैकफुट पर लाया जा सकता है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई, बर्खास्तगी करने के साथ ही कंप्लेन सेल बनाकर वहां आने वाली अप्लीकेशन पर फौरन एक्शन लेकर भी करप्शन पर लगाम लगाई जा सकती है। जीरो टॉलरेंस पर लोगों की राय है कि इससे भ्रष्टाचार कम होगा। वहीं इस मामले में कनफ्यूज लोगों की संख्या भी ज्यादा है।

सवाल और पोल रिजल्ट

1. आपकी नजर में सर्वाधिक करप्शन किस डिपार्टमेंट में है?

आरटीओ - 25.8 परसेंट

रजिस्ट्री - 18.2 परसेंट

नगर निगम - 16.7 परसेंट

पुलिस - 39.4 परसेंट

2. गवर्नमेट डिपार्टमेंट में करप्शन के लिए जिम्मेदार कौन है?

अफसरों की अनदेखी - 6.3 परसेंट

अफसरों की मिलीभगत - 28.6 परसेंट

पब्लिक का मौन समर्थन - 12.7 परसेंट

उपरोक्त सभी - 52.4 परसेंट

3. करप्शन को कैसे समाप्त कर सकते हैं?

विभागीय कार्रवाई कर - 11.5 परसेंट

बर्खास्तगी कर - 14.8 परसेंट

जेल भेजकर, सम्पत्ति जब्त कर - 49.2 परसेंट

कंप्लेन सेल बनाकर - 24.6 परसेंट

4. जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत क्या भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है?

हां - 43.2 परसेंट

नहीं - 23.3 परसेंट

कह नहीं सकते - 33.3 परसेंट

केस के 2 बॉक्स और वर्जन आएगा।