- उप गन्ना आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

- निरीक्षण के दौरान अच्छी फसल की दी जानकारी

PIPRAICH: गोरखपुर मंडल में जीपीएस मशीन द्वारा किए जा रहे गन्ना सर्वेक्षण अभियान का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। गन्ना परिक्षेत्र पिपराइच के ग्राम सभा नवापारा में उप गन्ना आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) डॉ। आरबी राम ने स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि आगामी पेराई सत्र में गन्ना किसानों को आपूर्ति में कठिनाई न हो, इसलिए जीपीएस मशीन से सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें किसानों को सर्वेक्षण की सूचनाएं उनके मोबाइल पर दी जाएंगी। इसके लिए किसानों, कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। सर्वे में लापरवाही की शिकायत मिलने पर दोषी कर्मचारी दंडित किए जाएंगे।

जानी 238 प्रजातियों की बुआई

सर्वेक्षण के समय घोषणा पत्र जरुर भरें। इस दौरान आयुक्त ने मौजूद किसानों को ट्रेंच विधि से 0238 गन्ना प्रजाति की बुआई करने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को बताया कि गन्ने की इस नई प्रजाति से खेती की उपज बढ़ेगी और किसानों मे खुशहाली आएगी। इस अवसर पर पिपराइच के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रमोद सिंह, गन्ना समिति सचिव ध्रुपत यादव, न्यू इंडिया शुगर मिल के सहायक प्रबंधक श्रीधर दुबे, नवनीत राय, किसान दिग्विजय सिंह, राम नरायण, नजीर समेत बड़ी तादाद में किसान मौजूद थे।