गोरखपुर (ब्यूरो)।जानकारी के मुताबिक, लोगों का बैंक अकाउंट खोलकर जालसाजी करने के मामले में पुलिस गगहा के सहेरुआ निवासी योगंंद्र कुमार व संजय को पहले जेल भेजा था। जांच में पाया गया कि यह गिरोह बनाकर लोगों के साथ संगठित अपराध कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी। अनुमोदन के बाद मंगलवार को पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की। योगेंद्र को गैंग लीडर बनाया गया है।

पहले से दर्ज हैं मुकदमे

उधर, खजनी पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरोहबंद किया। पुलिस ने बेलडाड़ा निवासी जितेंद्र सिंह, यहीं के सोवेंद्र यादव व झारखंड के राजेश भगत पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। तीनों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। सिकरीगंज पुलिस ने हत्या में आरोपी बनाए गए जगरनाथपुर निवासी संदीप उपाध्याय, सोनू उर्फ जितेंद्र, श्याम उपाध्याय व ओरी प्रसाद को गिरोहबंद कर श्याम उपाध्यायऔर ओरी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हत्या, कच्ची शराब के धंधे में लिप्त और जालसाजी करने वालों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इनके अवैध रूप से कमाए गए संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इसे कुर्क किया जाएगा। सिकरीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। ।

- अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ