गोरखपुर (ब्यूरो)। जिससे जेल परिसर जगमगा रहा है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन बंदियों के लिए यहां खास पूरी, पनीर और खीर पकवान बनाए जाएंगे। यहां पूरे दिन हर बैरक में टीवी चलेगी, जहां से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का प्रोग्राम लाइव दिखाया जाएगा। इसको लेकर बंदी भी उत्साहित हैं।

दोनों टाइम सुंदर कांड

प्राण प्रतिष्ठा से पहले जहां पूरी दुनिया में मंदिरों में भजन, कीर्तन शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में गोरखपुर जेल में भी बंदी दोनों टाइम सुंदर कांड का पढ़ रहे हैं। बकायदा कई बंदी इसमे ढोल मजीरा लेकर भगवान राम के जयकारे भी लगाते हैं। यह कह सकते हैं कि इस समय जेल में भी अयोध्या का रंग चढ़ गया है। सभी बंदी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिन भर बातें कर रहे हैं।

जेल में बंटा हनुमान चालीसा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 200 बंदियों को हनुमान चालीसा और राम चरित मानस का वितरण समाज सेवी संदीप सिंह की ओर से किया गया है। वहीं शुक्रवार को जेल में बंद बंदियों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। पूर्वांचल मशरूम सेंटर देवरिया के मुख्य ट्रेनर स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा मशरूम खेती के लिए क्या-क्या चीजें जरूरी हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान चीफ गेस्ट के रूप में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रामकृपाल, जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, जेलर नरेश कुमार, उप कारापाल विजय कुमार, विश्वनाथ पांडेय, अश्वनी कुमार उपाध्याय, अमिता श्रीवास्तव और कृष्णा कुमारी मौजूद रहीं।