गोरखपुर (ब्यूरो).आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में 8 लाख से अधिक टू व्हीलर हैं। इसमें से अभी लगभग छह लाख ने एचएसआरपी नहीं लगाई है। जबकि एचएसआरपी नंबर प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग करंट स्टेटस में गोरखपुर में रजिस्टर्ड दो लाख बाइक ओनर्स हाई सिक्योरिटी बुकिंग कर चुके हैं।

फोर व्हीलर्स में 90 प्लेट लगी

गोरखपुर में रजिस्र्ड फोर व्हीलर की बात करें तो 90 परसेंट के आसपास व्हीकल्स में एचएसआरपी नंबर प्लेट लग चुकी है। शेष 10 परसेंट व्हीकल्स में अभी भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। इसमें यह भी माना जा रहा है कि 10 परसेंट वह व्हीकल हैं, जो कंडम के हालात में या फिर कंडम हो चुके हैं। जिनके बारे में व्हीकल ओनर ने आरटीओ को सूचित नहीं किया है। अफसरों के मुताबिक यह सभी व्हीकल प्राइवेट हैं।

चालान से हो जाती है बचत

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अपेक्षा पुराने स्टीकर वाली नंबर प्लेट में ई-चालान से बचने के लिए आसानी से खेल हो जाता है। ई-चालान से बचने के लिए बाइक ओनर स्टीकर के नंबर में कुछ नंबर को उखाड़ देते हैं। जिसकी वजह से चौराहों पर नियम तोडऩे पर भी वह ई-चालान से बच जाते है। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में खेल करना आसान नहीं होता है। इसमें कोई टेंपरिंग नहीं की जा सकती है।

मार्च 2019 के बाद कंपनी से आने वाली सभी गाडिय़ों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग कर आ रही है। मार्च 2019 से पहले रजिस्टर्ड की गाडिय़ों में भी यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का आदेश दिया गया था। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाडिय़ों का आरटीओ संबंधित सभी काम रोक दिया गया है।

- श्याम लाल, एआरटीओ प्रशासन