-शहर में शौच वाले खुले स्थानों पर होर्डिग लगाएगा नगर निगम

-12 स्थानों को नगर निगम ने किया है चिह्नित

GORAKHPUR: नगर निगम खुले में शौच को रोकने के लिए कुछ नए तरीके अपनाने की तैयारी कर रहा है। अब शहर के जिस एरिया में सबसे अधिक खुले में शौच होता है, उन एरिया में 'असली तरक्की' के नारे के साथ होर्डिग लगाई जाएगी। इसके लिए शहर के 12 स्थानों का चयन करने के साथ होर्डिग बनाने का आर्डर भी दे दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत कुछ दिन पहले हावर्ट बंधे पर खुले में शौच करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को माला पहना कर सम्मानित किया गया था।

5 बाई 5 की होर्डिग

नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग शहर में 12 स्थानों पर 'असली तरक्की' के नारे वाला होर्डिग लगाने की तैयारी कर रहा है। इस होर्डिग्स का साइज 5 बाई 5 होगा। इन होडिरर््ग्स को हावर्ट बंधे, महेवा बांध, महेसरा, चिलुअताल, रेलवे लाइन छावनी, छावनी स्टेशन की तरफ रामगढ़ताल के किनारे, भैरोपुर गांव, इंजीनियरिंग कालेज के पीछे, रामगढ़ताल के किनारे सहारा एस्टेट, राजघाट पुल के पास और डोमिनगढ़ बंधे के किनारे लगाया जा जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। एसके सिंह ने बताया कि इन होर्डिग पर ऐसे पिक्चर या स्लोगन लिखे होंगे, जिससे खुले में शौच करने वालों पर शर्म अाएगी।

वर्जन

शहर में 12 स्थानों पर होर्डिग्स लगाई जाएंगी। इसको तैयार करने के लिए आर्डर भी जारी कर दिया गया है। खुले में शौच को रोकने के लिए सामूहिक रूप से सम्मानित करने का भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए टीम तैयार कर ली गई है।

डॉ। एसके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम