कानपुर (ब्यूरो)। मंडे को अयोध्या में प्रुभ राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह को लेकर पूरा शहर राममय हो चुका है। मंदिरों, घाटों से लेकर घर घर सजावट हो चुकी है। गली गली में अयोध्या नगरी जैसा नजारा है। अपने अराध्य प्रुभ श्रीराम के स्वागत में भक्त उत्साह ओर जोश से भरे हुए हैं। हर तरफ राम पताकाएं फहरा रही हैं। मंडे को घर घर दीपोत्सव की तैयारी हो चुकी है। भजन, भंडारा, रामायण और सुंदकांड का पाठ हो रहा है। जगह जगह रैली, कलशयात्रा और शोभायात्राओं की तैयार हो रही है। हर तरफ लोग राम में रमे हुए हैं।
मंडे को सिटी में एकबार फिर दीपावली जैसा नजारा दिखेगा। घरों से लेकर मंदिर, घाट आदि स्थानों में लाखों दीपक व मोमबत्ती जलेंगे, जिनकी रोशनी से पूरा जगमगाएगा। आतिशबाजी भी की जाएगी। इसके लिए दीपावली के अलावा पहली बार पटाखे की दुकानें लगाने की एडमिनिस्ट्रेशन ने परमीशन दी है। पहले से ही घर, मंदिर, मार्केट, रोड्स प्रभू राम की ध्वज पताकाओं से सज चुके है। भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। अब लाइटिंग की जा रही है। गवर्नमेंट ऑफिस पहले झालर लाइट्स से जगमगाने लगे।

संडे को मची रही धूम
नॉर्मली संडे को सिटी की रोड्स ही नहीं मोहल्लों भी सन्नाटे में डूबे रहते हैं। इन दिनों मौसम के मिजाज के कारण लोग वैसे ही घरों में दुबके रहते हैं। लेकिन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले संडे को सिटी रोड्स और मोहल्लों में रामनाम की जबरदस्त धूम रही। जवाहर नगर, किदवई नगर, काकादेव, निराला नगर, गांधी नगर, साकेत नगर, फजलगंज, जूही, घंटाघर, परमट, यशोदा नगर आदि में गली- मोहल्लों तक लगे लाउड स्पीकर, डीजे साउंड में प्रभू राम के भजन बजते रहे। इसी तरह कई जगहों से शोभायात्राएं निकाली गई। जो सिटी के विभिन्न इलाकों में घूमती रहीं। लोगों से दीपोत्सव मनाने की अपील की। श्री नर्मदेश्वर सेवा समिति एफ ब्लाक किदवई नगर की ओर से रामदरबार शोभायात्रा निकाली गई।

मैस्कर घाट पर केवट के राम
कैन्टोनमेंट बंगला ओनर्स एसोसिएशन ने मैस्कर घाट में केवट के राम कार्यक्रम आयोजित किया। फिर मैस्कर घाट से परमट घाट, सिद्धनाथ घाट आदि को केवट यात्रा निकाली। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर &एक शाम प्रभू के नाम&य कार्यक्रम आयोजित किया गया। डांस ग्र्रुप ने प्रभू राम के जन्म से लेकर वनवास, राम-रावण युद्ध, अयोध्या वापस लौटने को मनमोहक प्रस्तुति की। 501 दीपकों से महाआरती से माहौल राममय हो गया। यहां अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुकुन्द मिश्र, कृपाशंकर, प्रदीप गुप्ता आदि थे। वहीं तुलसी उपवन मोतीझील स्थित रामायण थीम पार्क में लेजर शो आयोजित हुआ। सिग्नेचर सिटी विकास नगर में आरएनपी त्रिवेदी की अगुवाई में प्रभू राम के भजन गाते टोली निकली।


मंडे को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का करीब 300 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकॉस्ट देखा जाएगा। मंदिरों सहित 2.5 हजार से अधिक स्थानों सुन्दरकांड, भंडारा, भजन संध्या, रामोत्सव आदि कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा सुबह से विजय महामंत्र जप और शाम को 11 हजार दीपों से दीपोत्सव बनाया जाएगा। इस दौरान ब्रह्मïनाद वादन व आतिशबाजी के साथ महाआरती व प्रसाद वितरण भी किया जोगा। गुप्तार घाट सिविल लाइन में कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन सुंदर कांड पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाएगा। हालांकि मंदिर पहले ही आकर्षक लाइट्स से सज चुके हैं। सैटरडे की रात भी मंदिरों में सुन्दर कांड, भजन संध्या आदि कार्यक्रम हुए।

दीपों से रोशन होंगी बिल्डिंग
लगभग 11 लाख दीपक मंदिरों, घाटों और पब्लिक प्लेसेज पर जलेंगे। मंडे को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कैम्पस और हॉस्टल सवा लाख दीपों से जगमगाएगा। मंडे को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डाक्टर, स्टूडेंट, इम्प्लाई सुंदरकांड का पाठ करेंगे। मेडिकल कालेज बिल्डिंग को रंगीन झालरों से सजाया जाएगा। प्रिंसिपल प्रो। संजय काला की अगुवाई में डाक्टर पेशेंट्स से मिलकर उनकी समस्या जानेंगे और फल-मिठाई का वितरण भी करेंगे। कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर प्रो। राकेश वर्मा ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकॉस्ट होगा। इस दौरान रामधुन, राम स्तुति, भजन कीर्तन, श्रीराम की आरती होगी। परेड स्थित आईएमए बिल्डिंग में शाम चार बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। आईएमए प्रेसीडेंट डॉ। नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि मेंबर्स के साथ मिलकर में 1000 दीप जलाकर दीपावली भी मनाएंगे।

मुस्लिम मनाएंगे जश्न-ए-चिरागा
प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानि मंडे को सर्व धर्म समभाव की तस्वीर भी दिखेगी। मुस्लिम समज के लोग जश्न-ए-चिरागा मनाएंगे। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रांत सह संयोजक अशफाक सिद्दीकी ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का गवाह बनने तथा इसकी खुशियां मनाने के लिए सभी से कहा गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य दीपोत्सव को जश्न-ए-चिरागा के रूप में मनाएगा। इस दौरान लक्ष्मी पुरवा स्थित सैय्यद बाबा की मजार पर दीये जलाए जाएंगे।

निकाली जाएगी रथ यात्रा
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रीराम नवमी महोत्सव समिति शिवाला 22 जनवरी को संकल्प रथयात्रा निकालने जा रही है। इसके लिए बड़े-बड़े स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। रास्ते में पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की तैयारी भी की जा रही है।