मां के बारे में बोल रहे झूठ

आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी अपनी मां के बारे में झूठ बोल रहे हैं। पीएम कहते हैं कि उनकी मां ने लोगों के घरों में बर्तन मांजे हैं। जबकि, ऐसा नहीं है। वह इतने भी गरीब नहीं थे। उनकी मां ने दूसरो के घरों में बर्तन नहीं मांजे है। उन्होंने अपनी मां का अपमान किया है। शर्मा ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि मोदी ने मां को शपथग्रहण में भी नहीं बुलाया। पीएम मोदी विदेशों में रोने की बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

आई-मी-माईसेल्फ

शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ 'आई-मी-माइसेल्फ' सोच की प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने कहा कि क्या कभी आपने दुनिया के किसी भी ऐसे नेता को देखा है जो खुद को इस कदर पेश करता है? इसके साथ ही शर्मा ने प्रधानमंत्री के भावुक होने को भी नाटक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी को फिर यह बताने की जरूरत है कि भारत का उदय 16 मई 2014 को नहीं हुआ था।

शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी की टिप्पणी देश का शर्म सिर से झुका देती है। देश में जितने भी प्रधानमंत्री हुए सभी महान नेता थे जैसे जवाहरलाल नेहरू, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी। प्रधानमंत्री विदेशों में देश के बारे में ऐसी बात करके इन महान नेताओं के योगदान का अपमान कर रहे हैं।

जुकरबर्ग ने किया था सवाल

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपने ऑफिस की विजिट के दौरान मोदी को अपने माता-पिता से मुलाकात करवाई। उसके बाद उन्होंने पीएम से उनके बचपन व मां के बारे में पूछा। मोदी ने बताया कि उनका बचपन बेहद संघर्ष में बीता है। उनकी मां को पालन पोषण करने के लिए दूसरे घरों में बर्तन तक मांजने पड़े थे। इस दौरान मोदी भावुक हो गए थे।

National News inextlive from India News Desk