कानपुर ब्यूरो। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जरूर है लेकिन, सिटी में कम उत्साह नहीं है। शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। मंदिर समेत धार्मिक स्थलों को सजाया जा रहा है। अट्रैक्टिव लाइटिंग भी की जाने लगी है। गवर्नमेंट बिल्डिंग्स में झालर लाइट्स से जगमगाने लगी हैं। घर, बिल्डिंग्स व मार्केट्स को श्रीराम प्रिंट ध्वज पताकाओं से सजाया जा रहा है। कई मोहल्लों में सुन्दर कांड पाठ भी हो रहा है। गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स की बिल्डिंग्स में भी लाइटिंग की गई है।

पहले से चल रही तैयारियां
अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है। इस दिन एकबार फिर से दीपावली मनाने के लिए कई सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठन मनाने का आहवान कर चुके हैं। इसके लिए मोहल्लों-मोहल्लों प्रभात फेरियां, जनजागरण यात्राएं निकालीं। अक्षत भी वितरित किए। वह मिïट्टी के दीपक व ध्वज पताकाएं भी बांट रहे हैं। लोग भी घरों के लिए दीपक व ध्वज पताकाएं खरीद खरीद रहे हैं। ये हाल है कि दीपक विक्रेताओं के पास पहले से सप्लाई के ऑर्डर बुक हैं। इसी वजह से दीपक विक्रेता अब अधिक संख्या में दीपक खरीदने वालों को लौटा रहे हैं।

राज विजय यात्रा निकाली
सैटरडे को फूलबाग से रामविजय यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रभू राम की फोटो प्रिंट ध्वज पताकाएं लिए लोग शामिल हुए। ये यात्रा फूलबाग से बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, जनरलगंज, लेनिन पार्क होते हुए वन खंडेश्वर मंदिर में समाप्त हुई। यहां दीपू पाण्डेय, विनोद शुक्ल, नवाब सिंह, यशपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र विश्नोई आदि शामिल रहे। इसी तरह निराला नगर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में फेमस रेसलर खली भी शामिल हुए। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। वह राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व सीता जी के वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केन्द्र बने रहे।

मंदिरों में सजावट
पंचमुखी हनुमान मंदिर, आनन्देश्वर मंदिर परमट, वनखंडेश्वर मंदिर पी रोड, झूलेलाल मंदिर सीसामऊ, काली मठिया मंदिर शास्त्री नगर सहित सिटी के छोटे-बड़े प्रमुख मंदिरों के बाहर पहले ही केसरिया रंग झंडी, ध्वज पताकाओं से सजावट की गई थी। अब मंदिरों को अट्रैक्टिव लाइट्स आदि से सजाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी तरह नगर निगम, केडीए, केस्को आदि गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स की बिल्डिंग्स को झालर लाइट्स से सजाया जा रहा है।

सिख समाज का जत्था अयोध्या रवाना
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए सिख समाज के जत्थे अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जत्थे में झांसी के कृष्णपाल ङ्क्षसह, बलराम ङ्क्षसह, अमन सलूजा, गुरचरण ङ्क्षसह, शहर से जसवीर ङ्क्षसह, कुलवीर ङ्क्षसह, खुशवंत ङ्क्षसह, सिमर दीप ङ्क्षसह, प्रदीप ङ्क्षसह भाटिया, हरपाल ङ्क्षसह चावला हैं। अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के हर शहर से एक जत्था जाएगा।

जुलूस निकालकर किया आमंत्रित
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले फूलबाग से राम संवाद जनसंपर्क एवं आमंत्रण जुलूस निकाला गया। जो कि बिरहाना रोड, नयागंज, टोपी बाजार काहू कोठी आदि बाजारों में घूमते हुए नयागंज में समाप्त हुआ। इस दौरान 22 जनवरी को घंटाघर में आयोजित लाइव टेलीकास्ट को देखने के लिए लोगों को पीले चावल, रोली, कलावा एवं आमंत्रण देकर आमंत्रित किया गया। इस दौरान कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा, प्रदेश महासचिव अशोक बाजपेई, मनीन्द्र सोनी, कमल वर्मा, जीतेन्द्र तिवारी आदि रहे।

60 एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर स्मार्ट सिटी अपने 60 एलईडी स्क्रीन में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की लाइव कवरेज को दिखाएगा। अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह ने बताया कि लाइव कवरेज को दिखाने की सारी तैयारियों शुरू कर दी गई हंै।


22 जनवरी को मनाए दीपावली जैसा त्यौहार
श्रीराम लला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे कानपुर को &राममय&य करने के लिए महापौर ने सैटरडे को प्रमिला सभागार में चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन दीपावली जैसा मनाएं। दीप प्रज्जवलित करें, फूल व झालरों, झंडे से सजायें और वातावरण को राममय बनायें। वहीं, महापौर ने बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से बेनाझाबर ईदगाह कालोनी होते हुए हनुमान मंदिर, बेनाझाबर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान पार्षद सौरभ देव पार्षद पवन पांडे समेत बड़ी संख्या में स्थानीय युवक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये कार्यक्रम ओयोजित किए जा रहे
-प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ङ्क्षसधी समाज की वाहन रैली संडे को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से निकाली जाएगी। यह रैली शास्त्रीनगर पहुंचकर श्री हेमू कालाणी पार्क में समाप्त होगी।
-प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर लोगों को जागरूक करने के लिए शास्त्री नगर छोटा सेंट्रल पार्क से श्रीराम रथ यात्रा निकाली जाएगी।
-अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए सिटी से अयोध्या तक राम ज्योति धर्म ध्वजा पदयात्रा आयोजित की जा रही है।