सलमान व विवेक में टशन पुरानी

सलमान व विवेक में टशन पुरानी है। विवेक ने 2003 में कहा था कि सलमान ने उनको धमकी दी है। हालांकि, बाद में विवेक ने सलमान से माफी मांगने की बात कही गई थी। पर लगता है कि उन्होंने अभी तक विवेक को माफ नहीं किया।

पहले भी कर चुके हैं नजरअंदाज

यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई बार सलमान व विवेक ओबराय एक दूसरे को कई जगहों पर नजरअंदाज करते हुए नजर आए हैं। वैसे विवेक के एक करीबी ने बताया कि विवेक को इस बात का पता नहीं था कि सलमान भी उसी होटल में रुके हैं। अगर पता होता तो वह उनसे मिलने जरूर जाते। सलमान को विवेक के बारे में जानकारी थी या नहीं इस बारे में पता न हीं चल पाया है।हालांकि फिल्मों से जुड़े हुए सोर्स का कहना है कि इस बात की संभावना कम है कि दोनों स्टार एक ही होटल में रुके और उनको पता न चल पाए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk