कानपुर (ब्यूरो)। जूही खुर्द में प्रेमिका से पत्नी बनी युवती के कहने पर धर्म परिवर्तन न करने पर युवक डिप्रेशन में आ गया। रविवार रात उसने एक वीडियो बनाया जिसमें जान देने की पूरी वजह बताई, इसके बाद किन लोगों की वजह से जान दे रहा है, ये भी बताया, रिश्तेदारों को ये वीडियो वायरल करने के बाद युवक ने पत्नी के दुपट्टïे से फांसी लगाकर जान दे दी।

ये है अजब प्रेम की गजब कहानी
22 साल के शुभम लाइट का काम करता था। पिता पप्पू ने बताया कि उनके बेटे को तीन साल पहले खुशबू से प्रेम हो गया था। खुशबू विशेष संप्रदाय की थी। दो साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। खुशबू कुछ दिन तक शुभम के साथ रही। डेढ़ साल पहले विवाद के बाद खुशबू मायके चली गई थी। खुशबू के मायके से न आने की वजह से शुभम डिप्रेशन में चला गया था। शुभम ने फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद वह ठीक हो गया था, रोज की तरह काम करने लगा था। इसके बाद खुशबू के परिजनों ने शुभम के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने शुभम को जेल भेज दिया था। जमानत पर निकलने के बाद खुशबू को घर लाने की कोशिश करने लगा। न आने पर रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

बस धर्म परिवर्तन नहीं कर सकते
वीडियो में शुभम ने बताया कि खुशबू कुरान की झूठी कसम खा चुकी है। उसकी वजह से लोन लिया। मैैं कर्ज में हो गया। बस धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता था। मैंने बहुत दिल से चाहा। लेकिन मैैं तुम्हारा धर्म नहीं कुबूल कर सकता था। सात मिनट 11 सेकेंड के वीडियो सामने आया है। जिसमें शुभम ने आपबीती बताई है। पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।