- राजधानी को मिलीं 30 नई जनरथ बसें

- सोमवार से शुरू होगा बसों का संचालन

- यूपी के पूर्वी इलाकों के लिए संचालित की जाएंगी ये जनरथ बसें

LUCKNOW: यूपी रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को इस मानसून में चिपचिपी गर्मी से काफी राहत मिलेगी। परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों को शानदार वातानुकूलित (एसी) बसों की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यूपी के पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को सफर में अब सुहाना होगा। इसके लिए दस बसें भी राजधानी लाई जा चुकी हैं। बाकी बसें एक दो दिनों के भीतर आ जायेंगी। सोमवार से इन बसों का संचालन शुरू हो जायेगा।

पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार इस मानसून से पहले ही 30 नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ परिक्षेत्र में बसों की संख्या बढ़कर अब 900 हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निगम के पास वातानुकूलित बसों की संख्या बहुत कम हैं। अभी तक निगम के बेड़े में मात्र 278 वातानुकूलित बसें ही हैं। वातानुकूलितस बसों की कमी के चलते यात्री साधारण बसों सफर करने को मजबूर हैं। विभिन्न रूटों पर यात्री वातानुकूलित बसों की डिमांड रहे थे। इसी के चलते 30 नई वातानुकूलित बसों को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे पहले जब जनरथ बसें आई थी तो उन्हें नोएडा भेज दिया गया। वहां पर बसों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया था, लेकिन इस बार आने वाली 30 जनरथ बसों को कैसरबाग बस अड्डे से संचालित किए जाने का प्लान है। बस अड्डे के वातानुकूलित होने के बाद यहां से वातानुकूलित बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है।

ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आने वाली नई जरनथ बसें गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, फैजाबाद के लिए संचालित की जाएंगी। इनके अलावा दिल्ली रूट पर भी बसों को बढ़ाया जाएगा। इन बसों में सीटें ऑनलाइन बुक की जा सकती हैं।

लखनऊ को जल्द ही 30 नई जनरथ बसें मिलनी हैं। इसमें दस बसें राजधानी आ चुकी हैं। इन बसों के आने से मानसून में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। उन्हें सफर के दौरान उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना होगा।

एके सिंह

- आरएम, लखनऊ परिक्षेत्र

परिवहन निगम