लखनऊ (ब्यूरो)। निलमथा कैंट के शाहीनूर कालोनी निवासी फौजी मनीष कुमार की पत्नी तनु की रविवार को रहस्यमय हालात में जलने से मौत हो गई। मनीष बिहार रेजिमेंट दानापुर में सिपाही हैं। रविवार सुबह वह एक माह की छुट्टी लेकर लखनऊ आए थे। मनीष के मुताबिक, वह घर का कुछ सामान लेने बाहर गए थे। वापस लौटे तो घर से धुआं निकल रहा था। भीतर जाकर देखा तो पत्नी आग की लपटों से घिरी थी। कमरे में आग फैल गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

ससुर कमांड अस्पताल में भर्ती

एसीपी कैंट अनूप कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि तनु को सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मूलरूप से बिहार के कंचनपुर रजासन, बिदुपुर हाजीपुर निवासी वीरेंद्र राय ने बेटी की शादी एक साल पहले मनीष से की थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। तनु के घरवाले बिहार से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। घरवालों के आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मनीष से कई ङ्क्षबदुओं पर पूछताछ की है। मनीष के पिता नागेंद्र भी आर्मी मैन हैं और प्रयागराज में तैनात हैं। वर्तमान में नागेंद्र कमांड अस्पताल में भर्ती हैं।

मायके वालों का इंतजार कर रही पुलिस

तनु की सास का कहना है कि बहू ने बताया था कि मनीष कहीं बाहर गए हैं, जिसे ढूंढऩे मैं बाहर निकली थी। इसी बीच यह घटना हुई। एसीपी कैंट का कहना है कि परिवारजन कोई तहरीर देंगे तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया है। अभी तक आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मनीष का कहना है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। तनु बेड और दीवार के बीच खाली स्थान पर झुलसी पड़ी थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही पुलिस

डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले फायर ब्रिगेड को घर में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल कर्मी अंदर पहुंचे तो महिला जली मिली, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।