पुराने गीतों पर दी बेहतरीन प्रस्तुति lucknow@inext.co.in

LUCKNOW :

लखनऊ महोत्सव के अंतर्गत जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रहे युवा महोत्सव के प्री-राउंड के तीसरे दिन फिल्मी और रीमिक्स नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता के निर्णायक अभिजीत बनर्जी ने बच्चों के हुनर को परखा। संचालन अलतमश आजमी और अजय चौहान ने किया।

नाचेंगे सारी रात

युवा महोत्सव में शुक्रवार को फिल्मी नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सौरभ कश्यप ने रिंग रिंग रिंगा, तनिष्का सिंह ने सईंया सुपरस्टार, स्पर्श त्रिपाठी ने काला चश्मा, पर प्रस्तुति दी तो वही सीनियर वर्ग में राधिका चौहान ने नाचेंगे सारी रात, प्रियंका द्विवेदी ने शकीरा, अनीता शर्मा ने कहता है जोकर पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी। रीमिक्स नृत्य प्रतियोगिता में आध्या रस्तोगी ने एक परदेशी, देव आशीष ने उड़ता पंजाब, अंश मिश्रा ने घनन घनन, दिव्यांशु तिवारी ने टुन टुन टुन गाने पर डांस किया। सीनियर वर्ग में रोहित कुमार ने रंगे खुदा, अमित श्रीवास्तव ने शिव ताण्डव, लीजा सेठ ने फ्री-स्टाइल डांस पेश किया।

युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया श्रीवास्तव और भावना सिंह ने पिया तोसे नैना लागे रे एवं नैंसी श्रीवास्तव ने रात का समां गीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों का दिल जीता।

दर्शकों का मन मोहा

युवा महोत्सव के जूनियर वर्ग में अक्षिता आर्या ने उत्तराखण्डी, मुस्कान शर्मा ने राजस्थानी, नवनीत कौर ने पंजाबी और उमा सिंह ने उत्तराखण्डी नृत्य की मनोरम छटा से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग में फरहीन ने भोजपुरी, शिखा ने बंगाली और पारूल राय ने भोजपुरी नृत्य से लोगों का मन मोहा। स्पेशल परफामर्ेंस में नवजागृति आश्रय गृह साउथ सिटी के बच्चों की प्रस्तुतियां ने सबका दिल जीत लिया।