हाईकोर्ट ने कहा कि आवारा पशु फैलाते हैं शहर में कूड़ा

- आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखने के लिए कहा

Meerut : शहर को अब आवारा पशुओं से निजात मिलने वाली है। सड़कों, गली-मोहल्लों में घूमने वाले आवारा पशुओं को अब नगर निगम पकड़कर काजी हाउस पहुंचाएगा। हाईकोर्ट ने नगर निगम को आवारा पशु को पकड़ने के आदेश दिए हैं। वहीं हाईकोर्ट ने नगर निगम से कहा है कि आवारा पशु शहर में गंदगी फैलाते हैं।

कागजों में अभियान

हाईकोर्ट ने नगर निगम को आदेश तो दे दिया। लेकिन इसको पूरा कौन करेगा। क्योंकि नगर निगम हर साल आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाता है। पर वह होता है केवल कागजों में ही।

कहां जाएंगे पशु

शहर में कोई भी ऐसा कोई काजी हाउस व गौशाला नहीं है। जहां पर आवारा पशुओं को पकड़कर रखा जा सके। ऐसे में समस्या यह आती है कि पशुओं को कहां पर रखा जाएगा।

हाईकोर्ट से निर्देश प्राप्त हुआ है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पशु विभाग से मिलकर ऐसे पशुओं को रखने की योजना तैयार की जाएगी।

-हरिकांत अहलूवालिया, महापौर