मेरठ (ब्यूरो)। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान अग्निवीर भर्ती के संबंध में अतिथियों ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो। अनीता राठी ने की। इसमें मुख्य वक्ता डीएन कॉलेज एनसीसी के इंस्ट्रक्टर दीपक कुमार रहे। उन्होंने छात्राओं को अग्निवीर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनेे छात्राओं को बताया कि कैसे अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को पास कर सकते हैं।

अग्निवीर बनना है फायदेमंद
एनसीसी के इंस्ट्रक्टर दीपक कुमार ने बताया कि महिलाएं भी अग्निवीर बन सकती हैं। अग्निपथ स्कीम के तहत महिलाओं को विशेष छूट मिली है। नेवी में पहले बैच में 20 फीसदी महिला अग्निवीरों की भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। इनकी तैनाती अलग-अलग डिपार्टमेंट में होगी। उन्होंने बताया कि अभी तक महिलाएं नेवी में अधिकारी वर्ग में हैं, परन्तु अभी तक नियुक्तियां नौसैनिक पद पर नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अब अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत 20 फीसदी महिलाओं को नेवी अग्निवीर बनने का अवसर मिलेगा।

ये होंगे अग्निवीर के फायदे
दीपक कुमार ने बताया कि अग्निपथ भर्तियों में महिला और पुरुषों को सेना, नौसेना और वायु सेना तीनों सेवाओं के लिए भर्ती किया जाएगा। यह एक राष्ट्र निर्माण और एकीकरण कार्यक्रम है। अग्निवीर नौसेना पहले वर्ष में 30 हजार रुपए कमाएगी। उसके बाद दूसरे वर्ष में 10 फीसदी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर 33,000 रुपए, तीसरे वर्ष 36,500 रुपए और चौथे वर्ष 40,000 रुपए की प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। सेवा निधि पैकेज चार साल के समापन पर सरकार रुपए के शुरुआती निवेश के बराबर होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर नौसेना को अपने पूरे कार्यकाल में 48 लाख रुपए की गैर-अंशदायी जीवन बीमा पॉलिसी मिलेगी।

इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम का संचालन डॉ। मनी महाजन ने किया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो। अनीता राठी ने छात्राओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर श्वेता, सम्रीन, गजल, डॉ। दीपा त्यागी, डॉ। ममता, डॉ.रीना गुप्ता, निशा गुप्ता, डॉ। एकता, डॉ। ममता आदि मौजूद रही।