खशियों की होम डिलीवरी का अभी इंतजार है

घर बैठे फोन घुमाकर मनपसंद डिश मंगाना किसे अच्छा नहीं लगता। जब बात बर्गर, पिज्जा की हो तो बात मजा ही कुछ और है। लेकिन इन दिनों डिलीवरी मैन की बाइक कम दौड़ रही हैं। उन्हें इंतजार है एग्जाम खत्म होने का। कुछ यही हाल रेस्टोरेंट का भी है। हम बता दें कि आईसीएसई का एग्जाम होली से ठीक पहले, सीबीएसई 10 वीं 15 मार्च, 12वीं का एग्जाम 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

डोमिनॉज

पल्लवपुरम मिलांज मॉल और शास्त्रीनगर पीवीएस के सामने स्थित डोमिनॉज में आपको सुबह 11 बजे रात 11 बजे तक डिलीवरी मिलती है। डोमिनॉज शास्त्रीनगर के मैनेजर विनोद का कहना है कि एग्जाम टाइम में होमडिलीवरी में थोड़ी कमी आ जाती है। आम दिनों में होम डिलीवरी और रेस्टोरेंट में आकर डिलीवरी का रेसो बराबर ही रहता है। एग्जाम खत्म होते ही नॉन स्टाफ डिलीवरी करनी पड़ती है। होम डिलीवरी शहर में तीन किलोमीटर के भीतर तक होती है।

पिज्जा रेट लिस्ट

मार्गरिटा- 75 से 425

डबल चीज मार्गरिटा- 130 से 265

फ्रेश वेज्जी- 130 से 425

कंट्री स्पेशल- 130 से 425

फार्म हाउस- 130 से 425

चीज एंड बार्बिक्यू चिकन- 130 से 425

चिकन फिएस्टा- 175 से 490

स्पाइसी चिकन- 175 से 490

जेस्टी चिकन- 210 से 525

चिकन मैक्सिकन- 210 से 525

कीमा दो प्याजा- 210 से 525

वेज सिंगल्स- 170

वेज डबल्स- 220

होम डिलीवरी नंबर- 0121-68886888

पिज्जा हट

पिज्जा हट में भी आपको सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक 3 किमी तक की होम डिलीवरी देता है। पीवीएस मॉल स्थित पिज्जा हट के मैनेजर ओम का कहना है कि होम डिलीवरी को काफी लोग पसंद करते हैं। मेरठ में क्रेज बढ़ रहा है। एग्जाम के बाद और तेजी आएगी।

रेट लिस्ट

मार्गरिटा चिज- 75 से 315

सिंपली वेज- 120 से 410

वेजी क्रंच- 120 से 410

स्पाइसी वेज्जी- 120 से 410

जेस्टी चिकन- 120 से 410

चिकन डिलाइट- 120 से 410

बेक्ड पास्ता- 109, 129

इटालियन रोल- 95, 105

पोटेटो वेज्स- 69

चिकन विंग्स-139

माउससेज-65

फेमिली फन मिल- 599

होम डिलीवरी नंबर- 7830094319

मैकडोनल्ड

मैकडोनल्ड भी यूथ फेवरेट डेस्टिनेशन है। पीवीएस मॉल स्थित मैकडोनल्ड में यूथ बड़ी संख्या पहुंचता है। लेकिन एग्जाम के चलते थोड़ा फर्क पड़ा है। मैकडोनल्ड का वेज बर्गर, नॉनवेज बर्गर, कोल्डड्रिक्स, पोटेटो फ्राई, आईस्क्रीम हमेशा से ही यूथ के बीच फेमस रहा है.    

नो होम डिलीवरी- मैकडोनल्ड मेरठ में होम डिलीवरी की सेवा नहीं देता है। ये सेवा दिल्ली और एनसीआर के कुछ ही सेंटर पर है।

चाइना टाउन

आबूलेन हनुमान चौक स्थित चाइना टाउन पर यूथ की खासी भीड़ मौजूद रहती है। एक से बढक़र एक चाइनीज डिश यहां एवलेबल है। यहां होम डिलीवरी तो नहीं दी जाती, लेकिन यूथ की आवाजाही में कमी जरूर आयी है। ऐसा फरवरी लास्ट वीक से महसूस किया गया है.   

'बेशक कुछ कमी जरूर आई है। ऐसा एक्जाम के कारण हो सकता है। स्टूडेंट्स के अभी एक्जाम चल रहे हैं और वो पढ़ाई पर कंसनट्रेट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यूथ अपनी फेवरेट डिश खाने पहुंच तो रहा है.'

-अंशु अग्रवाल, ऑनर चाइना टाउन

 

डोसा: 45

चाउमीन: 50

बर्गर: 30

मोमोज: 30

स्प्रिंग रोल्स: 30

वेज चोपसी: 90

हक्का नुडल्स: 80

सिंगापुरी चाउमीन: 80

मशरूम चाउमीन: 80

सम्राट हैवेंस

नई सडक़ स्थित सम्राट हैवेंस भी यूथ का फेवरेट स्पॉट है। यहां पर अक्सर यूथ दोस्तों संग या फिर फेमिली संग इंजाय करने आते रहते हैं। लेकिन अब जरा यहां भी आवाजाही कम ही है। होम डिलीवरी रात दस बजे तक है।

 

रेट लिस्ट

शाही पनीर विद नान- 50 रुपए प्लेट

चाउमीन- 60 रुपए प्लेट

डोसा- 65 रुपए प्लेट

पावभाजी- 60 रुपए प्लेट

मलाई कोफ्ता- 140 रुपए प्लेट

होम डिलीवरी नंबर- 9837894698

'एक्जाम टाइम होने से थोड़ी कमी तो आई है। फेमिली खुद बच्चों के एक्जाम चलने के कारण नहीं पहुंच रहे हैं। होम डिलीवरी भी थोड़ी कम हुई है। हर साल एक्जाम टाइम में ऐसा हो जाता है.'

-राजीव शर्मा, मैनेजर

कुछ तथ्य

- आम दिनों में चालीस से पचास फीसदी लोग फास्ट फुड का आर्डर होम डिलीवरी के लिए देते हैं

- मार्च माह में डिलीवरी 15 से बीस फीसदी ही रह जाती है।

- कई नए रेस्टोरेंट भी देने लगे हैं होम डिलीवरी सुविधा