- चुनावी जाम के बाद शहर ने झेला भाजपा की जीत का जाम

- चुनावी जीत के बाद मेरठ आए प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

- जिस इलाके में निकला जुलूस वहीं लगा जाम

- जाम से लोगों को करना पड़ा मुसीबतों का सामना

Meerut: आसमान से आग बरस रही थी और मेरठ की जमीं पर भाजपा की फतह का लंबा जाम लगा था। भीषण गर्मी के बीच लगे जाम ने मंगलवार को शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया। इस बार शहर में भाजपा की जीत की खुशी का जाम था। चुनावी जीत के बाद पहली बार मेरठ आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का लोगों ने रामलीला मैदान पर जोरदार स्वागत किया। यहां से विजय जुलूस निकाला गया। जिन इलाकों से जुलूस निकला, वहां लंबा जाम लग गया। सुबह ग्यारह से शाम पांच बजे तक लगा रहा।

जुलूस ने लगाया जाम

शहर के जिस इलाके से भाजपा का जुलूस निकला वहीं लंबा जाम लगना शुरू हो गया। मोहउद्दीनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत किया, जिससे यहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ से लंबा जाम लग गया। इसके बाद वाजपेयी दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे, जहां से उन्होंने अपना जुलूस स्टार्ट किया। जुलूस से दिल्ली रोड पर लंबा जाम लगना शुरू हो गया।

वाहनों के पहिए थमे

इसके बाद जुलूस शारदा रोड से होते हुए वैली बाजार गया। वहां भी जाम ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा, यहां भी वाहनों के घंटों पहिए थमे रहे। इसके बाद बच्चा पार्क से एनएएस रोड पर जब जुलूस पहुंचा यहां भी लंबे जाम ने लोगों की कठिन परीक्षा ली। मोहनपुरी में लक्ष्मीकांत वाजपेयी के घर पर जुलूस समाप्त हुआ, यहां भी नाले की पटरी पर जाम से लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।

गरमी में फंसे लोग

जुलूस में नेता और कार्यकर्ता भाजपा की जीत की खुशी में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर जाम में फंसे लोग भीषण गरमी झेलने को मजबूर थे। पुलिस कर्मी भी जाम खुलवा पाने में नाकाम साबित हुए।

पब्लिक को न हो परेशानी

भाजपा जीत गई खुशी की बात है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नेता जुलूस निकालकर पूरा शहर जाम करें। भाजपा के लिए जश्न है लेकिन जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

-सलमान, घंटाघर

भाजपा को केंद्र में जनता की परेशानी हल करने के लिए भेजा गया है, इसका मतलब ये नहीं कि पार्टी नेता पब्लिक को ही परेशान करेंगे। भाजपा नेता मिठाई बांटकर खुशी मनाएं न कि शहर में जाम लगाकर।

-गिरीश, माधवपुरम

भाजपा ने विजय जुलूस निकालकर पब्लिक को जाम में फंसने के लिए मजबूर कर दिया। जीत की खुशी में भाजपा ऐसे जुलूस न निकाले, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़े।

-ईश्वर, जैन नगर

जाम में एक घंटा खराब हो गया। ये भाजपा की देन है। भाजपा नेताओं को इस तरह के जुलूस नहीं निकालने चाहिए, जिससे पब्लिक को परेशानी हो। भाजपा को जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

-रुपांत, कचहरी रोड

---------

भाजपा की सुनामी में बह गईं सभी पार्टियां

- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ऐतिहासिक जीत पर जनता को बधाई दी

रूद्गद्गह्मह्वह्ल: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। भाजपा की सुनामी में राष्ट्रीय पार्टी ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय पार्टियां भी बह गईं। आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने इस जीत के लिए देश की जनता का आभार व्यक्त किया।

7क् पर यकीन नहीं

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उन्हें यूपी में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद थी, लेकिन 80 में से 7क् सीट आ जाएगी ये विश्वास नहीं था। भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है, अब आने वाला समय भाजपा का है। अब सपा सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। चुनाव में पब्लिक ने सपा-बसपा को नकार दिया, इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।