-आरएसएस के कार्यक्रम में उमड़ा स्वयंसेवकों का मेला

-सह सर कार्यवाह ने हिन्दुत्व की अलख जगाने की अपील

Meerut: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ महानगर के तत्वावधान में रविवार को स्वंय सेवक संगम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र से सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने भैंसाली ग्राउंड में हजारों स्वंय सेवकों को संबोधित किया। उन्होंने बौद्धिक सभा व सार्वजनिक सभा में मूल अंतर बताया। साथ ही स्वंय सेवकों से हिन्दुत्व की अलख जगाने की अपील की।

व्यवस्था में लगे स्वंय सेवक

कार्यक्रम की व्यवस्था में सैंकड़ों स्वंय सेवकों को लगाया गया था। गेट से शहर के कई चौराहों पर स्वंय सेवक पुलिस के साथ पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हुए थे। इसके अलावा जब तक कार्यक्रम चला तब तक स्वंय सेवकों ने जाम नहीं लगने दिया।

वाराणसी में झलकी राष्ट्र भक्ति

स्वंय सेवकों को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जापान के पीएम के साथ वाराणसी पहुंचकर मां गंगे की आरती की। इससे देश संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि हर स्वंयसेवक को राष्ट्र और राष्ट्रीयता के लिए आगे बढ़कर काम करना चाहिए।

विश्व गुरु बनना जरूरी

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ऐसे लोगों से डटकर निपटना पडे़गा। इसके लिए सबको काम करना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पूरी तरह से देश को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

मुद्दे रहे गायब

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जल संचयन, राष्ट्रीय सुरक्षा सरीखे मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के अलावा और मुद्दे गायब मिले। क्षेत्र संघ चालक दर्शन लाल अरोड़ा, क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार, प्रांत संघ चालक सूर्य प्रकाश टोंक, प्रांत प्रचारक धनी राम, सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह सहित संघ के दर्जनों वरिष्ठ प्रचारक मौजूद रहे।