मेरठ (ब्यूरो)। अप्रैल माह में भी सर्दी जैसा अहसास सुबह शाम हो रहा है, हालांकि दोपहर को भीषण गर्मी हो रही है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा जो सामान्य की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज का तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। आज बारिश होने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को बौछारों से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। वहीं मंगलवार को शाम के समय मौसम बदल गया था। तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई थी।

तापमान में होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब गुरुवार को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 28 को भी मौसम ठंडा रहेगा और इसके बाद एक मई तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मेरठ की वायु में मिली गुणवत्ता
मौसम कार्यालय में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को मेरठ की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 रिकॉर्ड की गई। बुधवार को एक्यूआई 220 रिकॉर्ड किया गया है।

अप्रैल माह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 40.1 19.6
14 39.4 21.6
15 37.9 18.3
16 38.8 17.7
17 40.0 17.4
18 41.4 18.0
19 41.6 20.7
20 42 20.9
21 41.6 22.2
22 39 20.2
23 39.1 22.3
24 38.8 20.8
25 37.8 20.2
26 36 18.2


27 अप्रैल को बादल और कहीं-कहीं पर बारिश की बौछारें आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट होने के चलते यहां मौसम थोड़़ा बदला हुआ है, अभी कुछ दिन मौसम में सुबह शाम की ठंडक रहेगी।
डॉ। एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर