- प्रदेश का पहला नगर निगम होगा, जहां यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है

- बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

05

साल के बच्चों को न्यूट्रिशियन भी दिया जाएगा

10

अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर किराये के भवन से संचालित हो रहे हैं

कोरोना संक्रमण को देखते हुए वाराणसी में हर दिन चिकित्सकीय सुविधा और बेहतर करने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में नगरीय सीमा क्षेत्र के सभी अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर को मॉडर्न करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम के सभी 24 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर को मॉडर्न अर्बन हेल्थ एवं न्यूट्रिशियन सेंटर बनाया जाएगा। जहां गभवती की डिलीवरी, ओपीडी, सभी तरह की बेसिक जांच, आक्सीजन बेड एवं ऑल टाइम इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पांच साल के बच्चों को न्यूट्रिशियन भी दिया जाएगा। प्रदेश का वाराणसी पहला नगर निगम होगा, जहां इस तरह की व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

पहले चरण में तैयार होंगे छह सेंटर

नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार शहर में नगर निगम के कुल 24 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर हैं, जिसे मॉडर्न अर्बन हेल्थ एवं न्यूट्रिशियन सेंटर में तब्दील करने की योजना है। पहले चरण में उन छह सेंटरों को चयन होगा, जिनकी हालत अच्छी है। एक से दो महीने के अंदर इन हेल्थ सेंटरों को मॉडर्न किया जाएगा।

अब किराये में नहीं चलेंगे सेंटर

अधिकतर अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर किराये के भवन में संचालित होते हैं। इन सेंटरों को बहुत जल्द ही नगर निगम की जमीन या भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने शहर में मौजूद निगम की जमीन और भवनों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। अगर जमीन होगी तो उस पर निर्माण कराया जाएगा। भवन होगा तो उसे रेनिवेट कराया जाएगा। नगर आयुक्त के अनुसार करीब दस अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर हैं, जो किराये के भवन से संचालित होते हैं।

हर सुविधाएं होंगी उपलब्ध

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मॉडर्न अर्बन हेल्थ एवं न्यूट्रिशियन सेंटर में सभी हाईटेक सुविधाएं उपलबध कराई जाएंगी। गभवती की डिलीवरी, ओपीडी, सभी तरह की बेसिक जांच, आक्सीजन बेड, इमरजेंसी सेवा भी मिलेगी। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन शहर के नामी डाक्टर भी सेवा देंगे। जरूरत के हिसाब से मरीजों को परार्मश भी देंगे।

खर्च इस प्रकार होगा वहन

मॉडर्न अर्बन हेल्थ एवं न्यूट्रिशियन सेंटर के निर्माण पर होने वाला खर्च नगर निगम और प्रदेश सरकार दोनों वहन करेंगे। अगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम अपने बजट से इन सेंटरों का निर्माण कराएगा। शासन से भी मदद मिलेगी। इसके अलावा अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर को स्थानीय पार्षद भी गोद लेकर उसका विकास कराएंगे और उसकी निगरानी भी करेंगे।

::: कोट :::

स्मार्ट सिटी वाराणसी में चिकित्सकीय सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास शुरू हो गया है। निगम के सभी 24 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर को मॉडर्न अर्बन हेल्थ एवं न्यूट्रिशियन सेंटर में तब्दील करने की योजना है। जहां सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी। वाराणसी प्रदेश का पहला नगर निगम है, जहां मॉडर्न अर्बन हेल्थ एवं न्यूट्रिशियन सेंटर होगा।

-गौरांग राठी, नगर आयुक्त