-मतपेटिका में बंद है कैंडीडेट्स की किस्मत, प्रधान के लिए जबरदस्त टक्कर

VARANASI

प्रधानी चुनाव के पहले चरण में सेवापुरी, बड़ागांव ब्लॉक में शाम साढ़े चार बजे तक मतदान चला। मतदान समाप्त होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को मतगणना स्थल पर स्ट्रांगरूम में रख दिया गया। सेवापुरी ब्लॉक के कुल ख्9फ् पोलिंग बूथ्स की मतपेटिकाएं मतगणना स्थल सेवा भारती उत्तर बुनियादी इंटर कॉलेज और बड़ागांव ब्लॉक के ख्97 पोलिंग बूथ्स की मतपेटिकाएं मतगणना स्थल बलदेव डिग्री कॉलेज में कड़े पहरे के बीच सुरक्षित जमा कर दी गई।

पेटी में बंद किस्मत, क्फ् को होगा फैसला

प्रधान चुनाव के पहले चरण में सेवापुरी, बड़ागांव ब्लॉक में ग्राम प्रधान के क्म्7 पदों के लिए मैदान में उतरे क्क्ब्क् उम्मीदवारों की किस्मत शनिवार को मतपेटिकाओं में कैद हो गई। इनके भाग्य का फैसला क्फ् दिसंबर को होगा, जब मतगणना होगी। सेवापुरी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 87 पदों के लिए भ्90 और बड़ागांव में ग्राम प्रधान के 80 पदों के लिए भ्भ्क् उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। इसी तरह सेवापुरी ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के क्क्क्फ् पद के लिए 998 और बड़ागांव ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के क्0ख्म् पद के लिए क्0म्7 उम्मीदवार अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हैं। क्फ् दिसंबर को सुबह आठ बजे से संबंधित मतगणना स्थलों पर मतों की गणना शुरू की जाएगी।