-पहले चरण के लिए प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कैंडीडेट्स ने भरा नामांकन पत्र

-सेवापुरी व बड़ागांव ब्लॉक में 28 नवंबर को होना है मतदान

VARANASI

ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पहले चरण के नॉमिनेशन के लिए मंगलवार को कैंडीडेट्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अधिकतर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ब्लॉकों पर ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस लेकर पहुंचे थे। मगर वहां तैनात फोर्स ने उन्हें क्00 मीटर पहले ही रोक दिया। जिसके आगे का रास्ता प्रत्याशी ने शांतिपूर्ण ढंग से तय किया। सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में प्रधान पद के लिए करीब क्,09भ् कैंडीडेट्स ने जोर-आजमाइश के लिए नामांकन पत्र भरा है। पहले चरण में सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में ख्8 नवंबर को मतदान होना है।

आज नामांकन पत्रों की जांच

प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव बनारस में चार चरणों में होगा। पहले चरण में सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में मतदान होगा। पहले चरण के नामांकन के लिए क्7 नवंबर लास्ट डेट थी। क्8 नवंबर, बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और ख्0 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। ख्0 नवंबर को ही सिंबल भी एलॉट किया जाएगा। बड़ागांव और सेवापुरी में ग्राम प्रधान की क्म्7 सीट्स हैं। बड़ागांव में 80 सीट्स प्रधान और क्,0ख्म् सीट्स ग्राम पंचायत सदस्य की हैं। वहीं सेवापुरी ब्लॉक में 87 सीट्स प्रधान और क्,क्क्फ् सीट्स ग्राम पंचायत सदस्य की हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए क्9 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण में पिण्डरा ब्लॉक और हरहुआ ब्लॉक में एक दिसंबर को मतदान होना है।